बाइक दो युवकों से 40 ग्राम हेरोइननुमा पदार्थ बरामद

by

माहिलपुर(होशियारपुर)- माहिलपुर थाना के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी कोटफातुही में बाइक सवार दो युवकों से 40 ग्राम हेरोइननुमा पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार कोटफातुही चौकी इंचार्ज एसआई बलजिंदर सिंह ने नषा विरोधी गतिविधियों में लगे लोगों को पकड़ने के लिए भगतूपुर मंडी कोटफातुही के पास मोटरसाइकिल नंबर पब07एस4360 को रोककर तलाशी ली गई तो मनीष कुमार उर्फ मनी पुत्र सुरिंदर पाल से 21 ग्राम व कर्ण पुत्र शिवदत्त निवासी कोटफातुही थाना माहिलपुर से 19 ग्राम हेरोइननुमा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। दोनो युवक मोटरसाइकिल के कागजात भी पेश नही कर सके। दोनो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
फ़ोटो : 40 ग्राम हेरोइननुमा नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार आरोपी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में तीन मृतकों सहित 7 लोगो के जाली आधार कार्ड बनाकर पहले मुख्त्यारनामा करवाया फिर बेच दी गई करोड़ों की जमीन : डीएसपी ने शिकायत मिलने की बात को स्पष्ट तौर पर नाकारा , रीडर ने कहा नंबरी नहीं है दस्ती होगी

एनआरआई ने डीएसपी गढ़शंकर को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गढ़शंकर, 5 सितंबर :  गढ़शंकर के गांव पनाम में करोड़ो की 44 कनाल, पांच मरले जमीन को तीन...
article-image
पंजाब

आंखों के लैंस ऑपरेशन थिएटर से चोरी : 2 युवकों पर मामला दर्ज

बठिंडा : भाई मनि सिंह सिविल अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में पड़े सामान को चोरी करने के आरोप में थाना कोतवाली पुलिस ने धर्मप्रीत सिंह एवं वकील सिंह नामक दोनों युवकों पर चोरी का...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी द्वारा डिप्टी स्पीकर रौड़ी को ज्ञापन सौंपा  

गढ़शंकर, 15 मार्च : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी के नेता नरेंद्र अजनोहा, सतपाल मिन्हास, परमजीत कातिल तथा जीटीयू नेता पवन गोयल, नरेश कुमार तथा राजकुमार के नेतृत्व में हलका विधायक डिप्टी स्पीकर जय...
Translate »
error: Content is protected !!