बाइक सवारों ने की फायरिंग : सिर पर गोली लगने से मौके पर ही युवक की मौत, यूनिवर्सिटी के पास मचा हड़कंप

by

जालंधर। आदमपुर में संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के पास एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने नजदीक से गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सदरा सोढ़ियां गांव के रहने वाले केसर धामी के रूप में हुई है।घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय निवासियों ने तुरंत आदमपुर थाने की पुलिस को सूचना दी।

मिली जानकारी के अनुसार केसर धामी अपने दो दोस्तों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। केसर बीच में बैठा हुआ था, जबकि उसके दोनों दोस्त आगे और पीछे बैठे थे। जब तीनों संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने अचानक नजदीक आकर केसर के सिर पर गोली मार दी। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।। गोली सिर में लगने के कारण केसर धामी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके दोस्तों को भी हमले के दौरान कुछ समझ नहीं आया और वे शोर मचाते हुए मदद के लिए चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि गोली लगने से युवक की मौत हुई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे टारगेट किलिंग का मामला मानकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए नाकाबंदी भी करवा दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीएएम खालसा कालेज में गणित दिवस मनाया

गढ़शंकर – बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में इनोवेशन सेल् व गणित विभाग द्वारा भारत सरकार की दिशा निर्देश पर ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में पोस्टर मुकाबले कराए...
पंजाब

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या–कबड्डी मुकाबले के दौरान हरजीत पिंटा की गोलियां मार कर हत्या

मोगा । मोगा जिले के थाना समालसर के अंतर्गत पड़ते गांव माड़ी मुस्तफा में आज कबड्डी मुकाबले के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने हरजीत सिंह पिंटा पर गोलियां चलाई और मौके पर ही...
Translate »
error: Content is protected !!