बागवानों ने पालमपुर में सीखे खुंब उत्पादन के गुर

by

ऊना, 29 अक्तूबर – किसानों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार सृजन हेतू बागवानी विभाग ने जिला ऊना के किसानों के लिए कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में खुम्ब (मशरूम) की खेती करने और उसके बेहतर रखरखाव बारे पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 29 अक्तूबर को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण शिविर का नेतृत्व कर रहे बागवानी विभाग ऊना के विषय विशेषज्ञ डॉ के.के. भारद्वाज ने की। इस बारे जनकारी देते हुए बागवानी विभाग के उपनिदेशक अशोक धीमान ने बताया कि प्रदेश सरकार की हिमाचल खुम्ब विकास योजना के अंतर्गत आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में जिला ऊना के 40 किसानों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में बटन मशरूम और ढींगरी मशरूम के उत्पादन के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा मशरूम की खेती के लिए खाद बनाने की विधि और विपणन के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी किसानों को मशरूम की खेती कर रहे प्रगतिशील किसानों से रुबरु करवाया गया। किसानों को मशरुम के औषधीय गुणों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिला ऊना की जलवायु मशरुम की खेती के लिए बहुत उपयुक्त है और वैज्ञानिक विधि से मशरूम की खेती करके किसान तीन महीने में लगभग दोगुना मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई है जिसमें हिमाचल खुम्ब विकास योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का लाभ उठाकर किसान स्वरोजगार के साथ-साथ अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी जतिन लाल की अपील…लोकतंत्र के लोकपर्व में सब हों सम्मिलित : ऊना में मतदाता जागरूकता रैली निकाल किया शत प्रतिशत मतदान को प्रेरित

ऊना, 26 मार्च। आम चुनावों में सबकी सहभागिता से अधिकतम मतदान तय बनाने के मकसद से मंगलवार को ऊना में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित इस गतिविधि में राजकीय...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीज़ा जागरूकता सेमिनार नवांशहर और गढ़शंकर कार्यालयों में 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक – कंवर अरोड़ा

नवांशहर। कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीज़ा : जागरूकता सेमिनार हमारे नवांशहर और गढ़शंकर कार्यालयों में 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रहा है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक संजय रत्न ने मझीण में नवाजे होनहार*

जवालामुखी / तलवाड़ा (राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने कहा कि देश-प्रदेश का भविष्य बेहतर व गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर निर्भर करता है। कठिन परिश्रम से ही जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भारतीय औद्योगीकरण को बढ़ावा देने और समाज सेवा में सोनालिका ग्रुप का अहम योगदान : खन्ना

सोनालिका ग्रुप के वाईस चेयरमैन अमृतसागर मित्तल के जन्मदिन पर खन्ना ने दी शुभकामनाएं होशियारपुर 7 अगस्त : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स ने जहाँ भारतीय औद्योगीकरण को...
Translate »
error: Content is protected !!