बाप के साथ मायके जा रही बेटी को बाइक सवार लूटेरों ने लूटा

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव हैबोवाल व कहनपुर खूही के पास बाइक पर सवार होकर अपने सुसराल से पिता के साथ मायके जा रही बेटी से तीन लूटेरों ने सोने के गहने व नगद राशि लूट ली। घटना की सूचना मिलते ही बीनेवाल चौकी प्रभारी ने जांच शुरू कर दी थी।
धर्मचंद पुत्र तुलसीराम वासी झंडिया नूरपुर बेदी जिला रोपड़ ने बताया कि उसकी बेटी गांव मेहंदवाणी गढ़शंकर में रहती है। वह बुधवार को उसे साथ लेकर वापस अपने गांव लौट रहे थे तो इस दौरान जब वह हैबोवाल गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनके सामने आकर रास्ता रोक दिया और चाकू की नोक पर उसकी बेटी के कानों में पहने सोने के गहने, मोबाइल फोन व सात सौ रुपये छीनकर काहनपुर खूही की और फरार हो गए। उन्होंने कहा कि लूटेरे जाते समय उनके बाइक की चाबी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही बीनेवाल चौकी प्रभारी लखबीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होप वेलफेयर सोसाइटी ने रेलवे मंडी ग्राउंड में किया पौधरोपण :

करीब 100 पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होप वेलफेयर सोसाइटी के युवाओं ने रविवार को रेलवे मंडी ग्राउंड में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बठिंडा हत्याकांड में नया मोड़ : गोली लगने से पहले दोनों में हुई थी लड़ाई- एक ही स्कूल में पढ़ चुके हैं मृतक युवक-युवती

बठिंडा : बीती शनिवार को शहर के परसराम नगर गली नंबर 29 निवासी कशिश नामक युवती की गोली मारकर बाद में खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने के मामले में थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस...
पंजाब

एनआरआई की कोठी में चोरी : दो पर मामला दर्ज

चब्बेवाल – चब्बेवाल पुलिस ने भुनो गांव में एनआरआई की कोठी में चोरी करने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। दर्ज केस ने अनुसार बलजिंदर सिंह निवासी भुनो ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!