बाबा औगढ़ गर्ल्स कालेज जैजों का अनूठा प्रयास : वातावरण की शुद्धता के लिए प्लास्टिक का बहिष्कार आवश्यक, से नो टू प्लास्टिक : अविनाश राय खन्ना

by

होशियारपुर 29 अगस्त : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना जो कि बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन का दायित्व भी निभा रहे हैं के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औगढ़ गर्ल्स कालेज जैजों ने पर्यावरण की स्वच्छता के लिए प्लास्टिक लिफाफों को रीप्लेस करने के लिए पुराणी चादरों और कपड़ों को इस्तेमाल कर कैरी बैग तैयार कर अनूठा प्रयास किया। इस मौके खन्ना की धर्मपत्नी मिनाक्षी खन्ना ने छात्राओं को घर में पड़े अतिरिक्त कपड़ों का इस्तेमाल कर बैग तैयार करने सम्बन्धी जानकारी दी। इस मौके खन्ना दम्पति ने कहा कि बेशक आज रोजमर्रा के जीवन में हमें प्लास्टिक से बनी चीजें इस्तेमाल करनी पड़ती हैं परन्तु प्लास्टिक के लिफाफे सर्वाधिक इस्तेमाल हो रहे हैं और एक बार इस्तेमाल करने के बाद यह लिफाफे कूड़े में जाकर वातावरण को दूषित करते हैं। प्लास्टिक के लिफाफे सिंगल यूज़ श्रेणी में सबसे पहले आते हैं और यदि इन्हे रीप्लेस कर दिया जाये तो वातावरण को स्वच्छ बनाने में हर व्यक्ति योगदान दे सकता है।
इस मौके पर कालेज छात्राओं द्वारा अपने अपने घरों से लाये गए अतिरिक्त कपड़ों से बाबा औगढ़ जी का नाम लिखकर सुन्दर कैरी बैग तैयार किये गए जिन्हे बाबा औगढ़ मंदिर में लंगर के दौरान लोगों को वितरित किया गया। इस मौके ट्रस्टी अश्वनी खन्ना, ज्योति भूषन सूद, नवदीप सूद सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, कालेज प्रिंसिपल कर्मजीत कौर, समूह स्टाफ एवं समूह छात्राएं भी उपस्थित थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जहरीली शराब का मामला : 8 नामजद, 2 मास्टरमाइंड ग्रिफ्तार- मेथनॉल नोएडा स्थित एक फैक्ट्री खरीदा था

चंडीगढ़  : संगरूर जिले में 22 लोगों की जान लेने वाली जहरीली शराब मेथनॉल पाई गई, जो औद्योगिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाला घातक रसायन है।  एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था गुरिंदर सिंह ढिल्लों, जो...
article-image
पंजाब

सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे : हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य

जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने खाद्य पदार्थों के लिए 11 सैंपल होशियारपुर, 15 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिले में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवनिर्वाचित पीयू स्टूडेंट कौंसिल ने ली शपथ

चंडीगढ़  :  पंजाब विश्वविद्यालय कैंपस स्टूडेंट्स कौंसिल (पीयूसीएससी) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों प्रधान अनुराग दलाल, उप-प्रधान अर्चित गर्ग, सचिव विनीत यादव और संयुक्त सचिव जसविंदर सिंह राणा को कुलपति प्रो.  रेनू विग की उपस्थिति में...
पंजाब

सांय 7 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों से गेहूं काटने पर भी पाबंदी ..जिले में गेहूं की नाड़ व फसलों के अवशेषों को आग लगाने पर लगाई गई पाबंदी

होशियारपुर, 28 मार्च: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने फौजदारी संहिता 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में गेहूं की नाड़ व फसलों...
Translate »
error: Content is protected !!