बाबा औगढ़ श्री फतेनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों को मिला विशेष सम्मान

by

होशियारपुर 25 सितम्बर : भाजपा के पूर्व सांसद एवं बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित बाबा औगढ़ श्री फतेनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों तकनीकी शिक्षा के साथ साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी सदैव कार्यरत रहता है। युवा सेवाएं विभाग की डायरेक्टर प्रीत कोहली द्वारा स्थानीय रयात बाहरा विश्वविद्यालय में रेड रिबन कलबों की एक विशेष बैठक बुलाई गयी जिसमें बीते वर्ष में किये गए समाज सेवा के कार्यों के लिए जिला के सबसे अच्छा कार्य करने वाले 5 रेड रिबन क्लब चुने गए जिसमें बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों को डी.डी.आर.सी. से संदीप कुमारी एवं रेहाबिलिएशन सेंटर के प्रशांत आदिया द्वारा विशेष सम्मान और प्रमाण पत्र दिया गया जिसे कालेज की प्रिंसिपल कर्मजीत कौर ने प्राप्त किया। इस मौके पर गणमान्यों द्वारा कॉलेज की गतिविधियों को भविष्य में भी जारी रखने के लिए प्रोत्साहन दिया गया और कॉलेज को ग्रांट भी जारी की गयी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा ने भगवान परशुराम चौक के लिए श्री ब्राह्मण सभा प्रगति को दिया 5 लाख रुपए का चैक

होशियारपुर, 27 सितंबर: विधायक होशियारपुर सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कचहरी रोड पर भगवान परशुराम जी के भव्य चौक का निर्माण किया जा रहा है और पंजाब सरकार की ओर से चौक से...
article-image
पंजाब

हर गांव में 3 हजार पौधरोपण असंभव – जिला प्रशासन पौधारोपण अभियान में कर रहा है बड़ा भ्रष्टाचार : निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 25 जुलाई  : होशियारपुर जिले में 38 लाख पौधे लगाने के जिला प्रशासन के दावे को खारिज करते हुए भाजपा की गढ़शंकर हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने कहा कि होशियारपुर जिले में 38...
article-image
पंजाब

होशियारपुर की सहायक कमिश्नर और एस.डी.एम. गरशंकर ओयशी मंडल (IAS) से सीनियर पत्रकार दलजीत अजनोहा की विशेष बातचीत

रेड क्रॉस, नशा मुक्ति केंद्र, पर्यावरण संरक्षण समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा होशियारपुर  : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने हाल ही में होशियारपुर की सहायक कमिश्नर एवं एस.डी.एम. गरशंकर ओयशी मंडल (IAS)...
Translate »
error: Content is protected !!