बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तथा स्वास्थ्य मंत्री विवाद में एकतरफा पक्ष उचित नहीं- बसियाला

by

गढ़शंकर :4 अगस्त : शारीरिक रोगों के इलाज के लिए डॉक्टर सहिबान मनुष्य समाज के लिए परमात्मा का रूप होते हैं। भयानक बीमारियों के माहर डॉक्टर बनना बहुत कठिन भी है। किंतु बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी फरीदकोट के वाइस चांसलर तथा स्वास्थ्य मंत्री विवाद में डॉ राज बहादुर जी का एक तरफा पक्ष लेना उचित नहीं है। सरकारी अस्पतालों का अच्छी तकनीकी प्रबंध चलाने में वहां काम कर रहे प्रशासनिक डॉक्टर अधिकारियों का बड़ा फर्ज होता है। यदि प्रबंध में कमी के लिए सरकार का समर्थ मंत्री आकर जिम्मेवार डॉक्टर से पूछताछ कर लेता है तो अधिकारी डॉक्टरों को इज्जत का सवाल नहीं बनाना चाहिए। यह शब्द बसियाला एन आर आई वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष मास्टर गुरचरण सिंह बसियाला ने तथा उनके साथियों ने व्यक्त किए। उन्होंने इस विवाद को सियासी रंग देने को भी गलत करार देते कहा के बड़ा सवाल पैदा होता है कि जब भी किसी बड़े सरकारी अस्पताल में लोगों को लंबे समय से आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही है तो कमियों के बारे सूचित करना वहां अधिकारी की जिम्मेदारी बनती है। यदि विभाग का मंत्री प्रशासनिक अधिकारियों से नहीं पूछेगा तो फिर कौन पूछ सकता है। इस मौके कार्यकारी सदस्य जगतार सिंह बसियाला, मुख्तियार सिंह, महेंद्र पाल सिंह, धर्मपाल सिंह, सूबेदार अवतार सिंह, रणदीप सिंह बसियाला आदि उपस्थित थे।
फोटो :
प्रैस बयान देते गुरचरन सिंह बसियाला व उनके साथी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

70 क्लर्क और आईटी क्लर्क पदों के लिए भर्ती की घोषणा

चंडीगढ़ : पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने विभिन्न विभागों में 70 क्लर्क और आईटी क्लर्क पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 26 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर...
article-image
पंजाब

सरकारी आई.टी.आई होशियारपुर को सैंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर किया जाएगा विकसित: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने आई.टी.आई होशियारपुर के विकास व नशा छुड़ाओ केंद्र के मरीजों के पुर्नवास को लेकर की बैठक सन फाउंडेशन के सहयोग से उक्त दोनों योजनाओं पर किया जा रहा है कार्य होशियारपुर,...
article-image
पंजाब

गौतम नगर, होशियारपुर में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से स्थानीय आश्रम गौतम नगर, होशियारपुर में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी राजविद्या भारती जी...
article-image
पंजाब

चिंताजनक : पंजाब में एड्स और हेपेटाइटिस के बढ़ते मामले : पंजाब में 62044 एचआईवी मरीज, एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी केंद्र और एचआईवी निदान और रोकथाम के लिए 115 एकीकृत परामर्श और परीक्षण केंद्र

मोहाली :  पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार ने एचआईवी और हेपेटाइटिस बी और सी को फैलने से रोकने के लिए जेलों, नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों में कैदियों की स्वास्थ्य जांच के...
Translate »
error: Content is protected !!