बाबा भूतनाथ मंदिर में DC अपूर्व देवगन ने अपनी धर्मपत्नी श्वेता देवगन ने की पूजा अर्चना

by
एएम नाथ । मंडी, 15 फरवरी : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी अपूर्व देवगन ने अपनी धर्मपत्नी श्वेता देवगन व गणमान्य लोगों के साथ राज देवता माधव राय के प्रांगण में पारम्परिक शिवरात्रि महायज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने टारना स्थित मां श्यामा काली मंदिर में शीश नवाया तथा मंडी जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरूनाग जी की पूर्जा-अर्चना की और जिलावासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने देवता राज माधव राय के मंदिर में पूजा अर्चना की। उपायुक्त ने बावा भूतनाथ मंदिर में भी पूर्जा अर्चना की तथा हवन यज्ञ में भी शामिल हुए। वह राज माधव मंदिर से बाबा भूतनाथ के लिए निकली लघु जलेब में शामिल हुए। पुलिस की टुकड़ी, होमगार्ड बैंड और मंडी जनपद के राज देवताओं के साथ भूतनाथ मंदिर तक लघु जलेब के माध्यम से बाबा भूतनाथ को निमंत्रण दिया।May be an image of temple and text
इस अवसर पर नगर निगम महापौर वीरेंद्र भट्ट एवं पार्षदगण, सर्व देवता समाज समिति के प्रधान शिव पाल शर्मा व समिति के अन्य प्रतिनिधि, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ0 मदन कुमार, एसडीएम रूपिंदर कौर सहित अन्य अधिकारी तथा नगरवासी उपस्थित रहे।
अपूर्व देवगन ने सभी लोगों को महा शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए मंडी के अंतरराष्ट्रीय मेले में पधारने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि को हम विशेष तौर से देव संस्कृति और यहां की समृद्ध परंपराओं को प्रमुखता देते हुए मना रहे हैं। 16 फरवरी से 22 फरवरी तक के इस आयोजन में देवी-देवताओं, उनसे जुड़ी पवित्र परंपराओं और समृद्ध देव संस्कृति से आम जनता को जोड़ने पर खास जोर रहेगा ।
उपायुक्त ने कहा कि हमारा प्रयास है कि देव आस्था का यह महा समागम देव संस्कृति को और मजबूती देने में सहायक हो । युवा पीढ़ी का इससे जुड़ाव और गहरा हो। इसके लिए सभी परंपराओं का पूरी श्रद्धा से निर्वहन करते हुए इनमें जनता की भागीदारी तय बनाने पर खास ध्यान दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पत्नी की हत्या करने के मामले में पति व सास-ससुर गिरफ्तार

15 फरवरी को हुई थी मौत…. शव को नहलाने पर पता चला कि उसे मारा गया माहिलपुर – 32 वर्षीय विवाहिता को मारने के आरोप में माहिलपुर पुलिस ने पति व सास-ससुर पर हत्या...
article-image
पंजाब

सुक्खू सरकार जारी रखेगी योजना : हिमाचल में महिलाओं को बसों में 50 फीसदी की मिलती रहेगी छूट

शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बसों में महिलाओं को बस किराए में 50 फीसदी की छूट बंद नहीं होगी। महिलाओं के लिए रियायती सफर सरकार जारी रखेगी। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया...
article-image
पंजाब

हड़प ली 10 करोड़ की संपत्ति -संत की हत्या करके गंगा में बहा दिया : 4 महीने बाद खुला राज

हरिद्वार में बेहद सनसनीखेज खुलासा करते हुए लापता चल रहे एक आश्रम के संत की हत्या कर शव गंगा में फेंकने की वारदात का खुलासा हुआ है। संत को नशे का इंजेक्शन लगाकर उसकी...
article-image
पंजाब

‘मेला तीआं दा’ कार्यक्रम के माध्यम से दिया वोटर जागरुकता का संदेश : अतिरिक्त सी.ई.ओ. पंजाब विपुल उज्जल ने कहा कि जिला प्रशासन का यह बहुत अच्छा प्रयास

जिला चुनाव अधिकारी की ओर से डी.ए.वी कालेज होशियारपुर में स्वीप गतिविधि के माध्यम से करवाया गया आयोजन 2024 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पूरे प्रदेश में वोटर जागरुकता के लिए करवाई जाएंगी स्वीप गतिविधियां:...
Translate »
error: Content is protected !!