बाबू मंगू राम जी ने देश की आजादी में अमूल्य योगदान दिया था : सांसद दूलो

by

 गढ़शंकार :  सांसद शमशेर सिंह दूलो ने आज गांव मुगगोवाल में बाबू मंगू राम जी की याद में दस लाख रूपये की लागत से बनने वाली लाईबरेरी की आधारशिला रखी| लाईबरेरी का शिलान्यास करने से पहले शमशेर सिंह दूलो ने बाबू मंगू राम जी की मूर्ति पर जाकर उन्हें पुष्प अर्पित किए| इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए शमशेर सिंह दूलो ने कहा कि बाबू मंगू राम जी ने देश की आजादी में अमूल्य योगदान दिया था, उन्होंने देश में सामाजिक क्रांति लायी| उन्होंने कहा कि आज हम सभी को बाबू मंगू राम जी के आदर्शों पर चलने की जरूरत है| इस अवसर पर बोलते हुए एडवोकेट पंकज कृपाल ने कहा कि सांसद शमशेर सिंह दूलो ने मुगोवाल में बाबू मंगू राम जी के स्मारक का निर्माण कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बाबू मंगू राम जी ने समाज के दबे-कुचले और उत्पीड़ित वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष किया, लेकिन यह बहुत दुखद है कि आज भी सुनील जाखड़ जैसे राजनेता दलित वर्ग को पांव की जूती बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को सुनील जाखड़ के खिलाफ तुरंत केस दर्ज करना चाहिए| इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता प्रणव कृपाल, मनजिंदर कौर सरपंच मुगोवाल, सतनाम सिंह लम्बरदार मुगोवाल, नरिंदर मोहन निंदी, ठेकेदार राजिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, बलविंदर बिट्टू, कुलविंदर बिट्टू, हरमेश सरपंच, शंभू सरपंच, बलदेव सरपंच, वीणा रानी समिति सदस्य, सुरिंदर शैंकी, बलवीर ऐमां, मंजीत दादूवाल, मदन बिहाला, रोहित पोसी, झलमन सिंह, आदि उपस्थित थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Alliance Club Dasuya Formed Under

Hoshiarpur/June 18/Daljeet Ajnoha : A new chapter in community service has begun with the formation of Alliance Club Dasuya, established under the Association of Alliance Clubs International, District 126 N. In the club’s inaugural...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाबालिग लड़की के पेट में जब दर्द रहने के साथ-साथ फूलने लगा– पोल उस समय खुली :चचेरे भाई ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की से किया दुराचार,मामला दर्ज , ग्रिफ्तार करने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

सुल्तानपुर लोधी : कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से उसके चचेरे भाई ने दुराचार किया। आरोपी चचेरा भाई 15 साल की बहन से ही संबंध बनाता रहा। आठवीं कक्षा में...
article-image
पंजाब

आईईडी, ग्लॉक पिस्तौल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

मोहाली :  स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने एक विदेशी-आधारित आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2.5 किलोग्राम वजन की पूरी तरह असेंबल की गई आरडीएक्स से भरी...
article-image
पंजाब

New age job-oriented courses to

Hoshiarpur /August 06/Daljeet Ajnoha : Gurvinder Singh Bahra, Chancellor of Rayat Bahra Professional University and Chairman of the Rayat Bahra Group here today hailed the Punjab Government decision to set up Rayat Bahra Professional...
Translate »
error: Content is protected !!