बारिश से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत को उठाएं कारगर कदम : जल मिशन के तहत अधूरे कार्यों को 31 मार्च तक करें पूर्ण: अग्निहोत्री

by

पालमपुर, 21 अगस्त। । उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल मिशन का अधूरे कार्य को 31 मार्च 2024 तक पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के लिए जल मिशन के तहत 1027 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।
रविवार सांय पालमपुर में जल शक्ति विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आम जनमानस को पेयजल तथा सिंचाई की बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत के लिए भी उचित कदम उठाए जाएं इस के लिए सरकार की ओर से आवश्यक फंड उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि पेयजल आपूर्ति सुचारू हो सके।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारी बारिश के कारण ब्यास नदी तथा बनेर खड्ड में स्थित पेयजल योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है इस के लिए पेयजल योजनाओं की सुरक्षा के लिए उपयुक्त प्लान भी तैयार किया जाए ताकि भविष्य में बारिश के दौरान पेयजल स्कीमें प्रभावित नहीं हो। एशियन विकास बैंक द्वारा 120 करोड़ पेयजल योजनाओं के लिए प्रस्तावित हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिला में शिवा के तहत स्वीकृत परियोजनाओं की समीक्षा भी की तथा शिवा परियोजना के सुचारू कार्यान्वयन के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कांगड़ा जिला के शहरी निकायों के लिए स्वीकृत सिवरेज प्रोजेक्ट्स के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि पालमपुर नगर निगम के लिए सिवरेज की बेहतर सुविधा के लिए 135 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं तथा सिवरेज कार्य को तत्परता के साथ पूर्ण किया जाए।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर में जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह के लिए जमीन चयनित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं ताकि विश्राम गृह के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ की जा सके।
इससे पहले मुख्य अभियंता सुरेश महाजन ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए जल शक्ति विभाग की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि भारी बारिश से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मरम्मत युद्व स्तर पर की जा रही है तथा लोगों को पेयजल आपूर्ति सुचारू तौर पर की जा रही है। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बन गया संन्यासी 36 लाख का पैकेज और 4 साल का रिलेशनशिप छोड़कर , महाकुंभ में आए IIT Baba ने बताई अपनी लव स्‍टोरी

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक उत्सव महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा है। देश-विदेश से आए श्रद्धालु यहां पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। नागा बाबाओं, अघोरियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस ने चिम्बलहार में सुनीं जनसमस्यायें : सुक्खू सरकार में विकास को मिली तीव्र गति : आशीष बुटेल

पालमपुर 3 जून :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 7 चिम्बलहार में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों ने जांची मतदान केंद्रों की व्यवस्था

एएम नाथ। हमीरपुर 09 जुलाई। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने मंगलवार शाम को क्षेत्र के विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव, अब सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे

ऊना, 23 जुलाई. मानसून सीजन की निरंतरता और मौसमी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ऊना जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में परिवर्तन किया गया है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस...
Translate »
error: Content is protected !!