बाल विकास परियोजना करसोग के माध्यम से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तत्तापानी में मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस : मेधावी बेटियों को किया गया सम्मानित

by
करसोग : सीनियर सेकेंडरी स्कूल तत्तापानी में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र छात्राओं के लिए भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजित भी किया गया जिसमें स्कूली के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी करसोग विपाशा भाटिया ने बताया कि बालिका दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम लैंगिक समानता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (देई) के अंतर्गत आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा की बेटियां समाज का नव निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। बेटियों के शिक्षित होने से बेटियां आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है और मां बाप को गौरवान्वित होने के मौके प्रदान कर रही है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है जिसके परिणामस्वरूप ही बेटियां घर के काम काज तक सीमित न रहकर चांद तक पहुंच चुकी है। उन्होंने इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा बाल विकास विभाग के माध्यम से बेटियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान की।
कार्यक्रम में डा० मोहिता वर्मा ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता पर जानकारी प्रदान की जबकि स्कूल प्रधानाचार्य नीलम कुमारी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व बालिका दिवस पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रतियोगिता में अवल रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में यांशिका और नाविका ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि पेंटिंग में काव्या ने पहला, मेहक ने दूसरा ,गौरव ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि सीनियर वर्ग में भाषण प्रतियोगिता में अंजली ने प्रथम,निधि ने दूसरा और अक्षिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में पेंटिंग प्रतियोगिता में दीपिका, नेहा व कनिका ने पहला,दूसरा,तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त स्कूली छात्रा नेहा को खेल कूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में दिव्या को और सांस्कृतिक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रीति को बाल विकास विभाग की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक, ब्लॉक कॉर्डिनेटर व विभिन्न आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा निवारण अभियान के तहत सभी को दिलाई शपथ : संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान करें सुनिश्चित – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि नशा निवारण हम सब का उत्तरदायित्व है और युवा पीढ़ी को नशे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश स्तरीय 54वे पूर्ण राज्यत्व दिवस की तैयारियों को लेकर धर्मपुर विधायक की अध्यक्षता में की गई बैठक

समारोह के सफल आयोजन को लेकर दिये गये सभी अधिकारियों को दिशानिर्देश । धर्मपुर (मंडी) 15 जनवरी-54वे पूर्ण राज्यत्व दिवस की तैयारियों को लेकर आज धर्मपुर विधायक चंद्र शेखर की अध्यक्षता में वृत कार्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान जागरूकता को मिनी सचिवालय से एसडीएम ने जागरूकता रैली को किया रवाना

जोगिन्दर नगर, 04 मई :   1 जून को होने जा रहे आम लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत मिनी सचिवालय परिसर से सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झूठी गारंटियों के नाम पर सत्ता हथियाना वालों के मुंह से वोट चोरी की बात बेशर्मी : जयराम ठाकुर

हिमाचल में वोट चोरी करने वाले सीएम को इस्तीफा देकर प्रदेश से मांगनी चाहिए माफी कांग्रेस को झूठी गारंटी के लिए मांगनी चाहिए प्रदेश से माफी और छोड़नी चाहिए सत्ता कांग्रेस मैं कितने गुट...
Translate »
error: Content is protected !!