बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा

by

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा सिल्लाघ्राट पंचायत के गांव केहल में किया गया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

मुफ्त फोन सेवा 1098 की विस्तार से दी गई जानकारी

सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग व बाल-मजदूरी से बचने की दी जानकारी

एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा चंबा उपमंडल की पंचायत सिल्लाघ्राट के गांव केहल में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित ग्रामवासियों को चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा में कार्यरत केस वर्कर चमन सिंह द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी व मुफ्त चाइल्ड हेल्पलाइन फोन सेवा 1098 के माध्यम से नशे की लत में पड़े, जन्म पंजीकरण से वंचित, अनाथ, अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल-विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित, घरेलू हिंसा से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
अभिभावकों को बताया गया कि वे अपने बच्चों के साथ हर अच्छी बुरी बात पर चर्चा करें और उचित संवाद बनाए रखें। कार्यक्रम में बताया गया कि यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया या अन्य माध्यम नाबालिग बच्चों को मानसिक परेशान, ब्लैकमेल या बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज ना किया जाए। इसके साथ बाल तस्करी, नशे की बुराई व सोशल-मीडिया के इस्तेमाल के संबंध में भी चर्चा की गई व सोशल मीडिया के लाभ एवं हानि के बारे में बताया गया! सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग के संबंध में भी गंभीरता से चर्चा की गई।
बाल-विवाह व बाल मजदूरी की बुराई और इसके कारण स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले कुप्रभावों एवं कानूनी कार्यवाही के संबंध में भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि बच्चों से जुड़ी किसी भी तरह की संवेदनशील जानकारी के संबंध में सूचना देने वाले की जानकारी पूर्णतया गुप्त रखी जाती है। जिसके लिए सूचनाकर्ता स्वयं भी कंट्रोल रूम में उसकी जानकारी को सार्वजनिक न करने की हिदायत दे सकता है। जिसका चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा पूर्णतया पालन किया जाता है। कार्यक्रम में 12 वयस्क व 17 बच्चे मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लंदन दौरे में एक भी सरकारी पैसा नहीं किया खर्च.. विपक्ष बिना मुद्दों के चलते कर रहा राजनीति : सीएम सुक्खू

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी और विपक्ष पर करारा पलटवार किया। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14-14 साल चिट्टे के साथ पकड़े गए 5 आरोपियों को कठोर कारावास : भरना पड़ेगा 1.40 लाख जुर्माना

एएम नाथ । जोगिन्दरनगर : विशेष न्यायाधीश (एक) की अदालत ने 268 ग्राम चिट्टा सहित पकड़े गए पांच लोगों को 14-14 साल के कठोर कारावास और 1.40 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेसहारा बच्चों के लिए आशा की किरण मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना : दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़वा और जाडला में विशेष प्रचार अभियान

सोलन :  सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा आज से सोलन ज़िला के पंाचों विधानसभा क्षेत्र में लोगों को प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सावधानी बरतें और आपात स्थिति में तत्काल 1077 पर करें कॉल : उपायुक्त चंबा ने जिला वासियों से की अपील कहा नदी नालों से रहें दूर

चंबा, 9 जुलाई: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंबा के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने लगातार जारी भारी बारिश के दृष्टिगत जिला वासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मौसम...
Translate »
error: Content is protected !!