बाहरी व्यक्तियों को सांय 6 बजे  चुनाव प्रचार खत्म होने के तुरंत बाद जिले से बाहर जाने के आदेश

by

मतदान खत्म होने के समय से 30 मिनट के बाद तक एग्जिट पोल को प्रकाशित या प्रसारित करने पर पूर्ण पाबंदी

– पंजाब विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट की ओर से अलग-अलग पाबंदियों के आदेश जारी
 होशियारपुर, 18 फरवरी:
पंजाब विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जहां 18 फरवरी को सांय 6 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा, वहीं निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर की ओर से अलग -अलग पाबंदियों के आदेश जारी किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती अपनीत रियात की ओर से प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 20 फरवरी को वोटें शुरु होन के समय से लेकर वोटें खत्म होने के समय के 30 मिनट बाद तक किसी भी माध्यम से एग्जिट पोल को प्रकाशित या प्रसारित करने पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा कोई भी प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया 18 फरवरी को सांय 6 बजे से लेकर 20 फरवरी को सांय 6 बजे तक किसी भी माध्यम से किसी भी तरह के सर्वेक्षण या ओपिनियन पोल को प्रकाशित या प्रसारित भी नहीं कर सकेगा।
जिला मजिस्ट्रेट ने चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के हक में किसी किस्म का जलसा-जलूस, रैली, समागम करने, किसी किस्म का एकत्रीकरण करने पर भी पाबंदी लगाई गई है। यह आदेश मतदान  की तिथि से 48 घंटे अंदर, घर-घर जाकर चुनाव प्रचार अभियान जारी रखने पर लागू नहीं होगा।
जिला मजिस्ट्रेट ने चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के हक में पोलिंग वाले दिन पोलिंग स्टेशनों या किसी भी सार्वजनिक/ प्राइवेट स्थानों जो कि पोलिंग स्टेशनों के 100 मीटर घेरे के अंदर आते हैं, में किसी किस्म का चुनाव प्रचार करने पर पाबंदी लगाई है। उन्होंने यह भी आदेश दिया कि उम्मीदवारों की ओर से जो अपने बूथ बनाए जाने हैं, वे पोलिंग स्टेशनों के गेट से 200 मीटर घेरे के आगे बनाए जाएं।
जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती अपनीत रियात ने एक अन्य आदेश जारी करते हुए चुुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के हक में प्रचार करने के लिए बाहरी व्यक्तियों, रिश्तेदारों व समर्थकों(जो संबंधित विधान सभा क्षेत्र के वोटर नहीं है) को आदेश दिए हैं कि वे 18 फरवरी को सांय 6 बजे चुनाव प्रचार खत्म होने के तुरंत बाद जिला होशियारपुर से बाहर चले जाएं। यह आदेश आर्मी परसोनल, पैरा मिलेट्री फोर्स व वर्दीधारी पुलिस कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।
जिला मजिस्ट्रेट ने चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद 18 फरवरी को सांय 6 बजे से 20 फरवरी को सांय 6 बजे तक उम्मीदवारों के हक मेें किसी किस्म के लाउड स्पीकर के माध्यम से चुनाव प्रचार करने पर भी पाबंदी लगा दी है। जारी किए गए आदेश संबंधी श्रीमती रियात ने कहा कि चुनाव के कार्य के लिए लाउड स्पीकर की पहले ली गई मंजूरी भी रद्द की जाती है।
इसके अलावा 19 फरवरी को सरकारी/ अर्ध सरकारी/ प्राइवेट यूनिवर्सिटी/ कालेज व स्कूलों के बच्चों को छुट्टी घोषित की गई है। यह छुट्टी केवल ब च्चों के लिए ही होगी व संस्थान के अधिकारी/ कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। यह छुट्टी इस कारण घोषित की गई है ताकि जिले में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए अलग-अलग विभागों सहित शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारियों/ कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। इसके अलावा जिले के ज्यादातर पोलिंग बूथ शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित किए गए हैं। यह आदेश शैक्षणिक संस्थानों/ यूनिवर्सिटियों/ स्कूलों व कालेजों आदि जहां परीक्षाएं चल रही हैं, पर लागू नहीं होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद कुलदीप कुमार की याद में कवि सम्मेलन आयोजित

गढ़शंकर: दोआबा साहित्य सभा द्वारा शहीद कुलदीप कुमार की याद में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया और संतोख वीर सिंह द्वारा लिखत पुस्तक सिखी की यह निशानी के 20वे भाग को लोकार्पण किया गया।...
article-image
पंजाब

MLA Jimpa Pays Tribute to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /sept.28 :  On the birth anniversary of Shaheed Bhagat Singh, MLA Brahm Shankar Jimpa paid floral tributes at Shaheed Bhagat Singh Chowk in Hoshiarpur. Addressing the gathering, he said that following the...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस मनाया : डिजाइन थिंकिंग पर आधारित गणितीय प्रोजेक्ट में मनोज व रवि की टीम रही प्रथम

गढ़शंकर : स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कालेज गणित विभाग और आई.आई.सी. द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डिजाइन थिंकिंग पर एक कार्यशाला आयोजित की गई,। जिसमें मंच...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने देशी पिस्तौल (कट्टा) व कारतूस सहित एक को किया गिरफ्तार

गढ़शंकर 27 दिसंबर  – गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को एक देशी पिस्तौल (कट्टा) और 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना गढ़शंकर के एसएचओ जयपाल...
Translate »
error: Content is protected !!