बिजली महादेव पर गिरी बिजली…..खंडित हुआ शिवलिंग; 12 साल बाद होती है ऐसी घटना

by

एएम नाथ । कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लु नमें  बिजली महादेव एक ऐसा धार्मिक व रमणीय स्थल है, जो अपनी सुंदरता व विहंगम दृश्य से लोगों को बरबस ही अपनी ओर खींच लेता है।

यहां पर आज भी भगवान शिव मंदिर के पुजारी को हर साल देव आदेश देते हैं। समुद्र तल से 7874 फीट की ऊंचाई पर स्थित बिजली महादेव मंदिर के अंदर पिंडी पर हर 12 साल बाद बिजली गिरती है, जिसके बाद पिंडी पर लगाया मक्खन का लेप खंडित हो जाता है।

बिजली गिरने का कोई समय निर्धारित नहीं होता है। यह कभी भी किसी भी समय पिंडी पर गिरती है। इसके बाद मंदिर के पुजारी व सहयोगी फिर से पिंडी को मक्खन का लेप करते हैं। ऐसी ही घटना दो सप्ताह पूर्व हुई दिन के समय अचानक आसमान से बिजली गिरी और शिवलिंग खंडित हो गया।

उस समय मंदिर में दो युवक भी दर्शन कर रहे थे। मंदिर का पुजारी पूजा के कार्य से मंदिर के बाहर था। दोनों युवकों ने बताया कि शिवलिंग खंडित हो गया और मंदिर के पुजारी ने अंदर जाकर शिवलिंग को भी देखा।

इसके बाद मंदिर प्रबंधन के द्वारा दो सप्ताह पहले हुए इस घटना के बाद मंदिर को बंद कर दिया गया था और श्रद्धालुओं को भी मंदिर में न आने के बारे में निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब शिवलिंग को पूरी तरह से जोड़ दिया गया और भक्त अब भगवान बिजली महादेव के शिवलिंग के दर्शन कर रहे हैं। भगवान रघुनाथ की छड़ी बरदार महेश्वर सिंह ने बताया कि जिस दौरान यह बिजली गिरी।

उस दौरान दो श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर रहे थे और मंदिर का पुजारी पूजा के कार्य से मंदिर के बाहर था। ऐसे में दोनों युवकों ने बताया कि शिवलिंग खंडित हो गया है और मंदिर के पुजारी ने अंदर जाकर शिवलिंग को भी देखा। उसके बाद उसने अन्य लोगों को सूचित किया और मंदिर में देव आज्ञा के अनुसार पूजा पाठ के कार्य किए गए। अब भगवान बिजली महादेव की पिंडी को मक्खन से जोड़ दिया गया है।

इतिहासकारों के मुताबिक ‘मंदिर के भीतर स्थापित शिवलिंग पर हर 12 साल बाद भयंकर आसमानी बिजली गिरती है। बिजली गिरने से मंदिर का शिवलिंग खंडित हो जाता है। यहां के पुजारी खंडित शिवलिंग के टुकड़े एकत्रित कर मक्खन के साथ इसे जोड़ देते हैं, कुछ ही माह बाद शिवलिंग पुराने स्वरूप में परिवर्तित हो जाता है। भोलेनाथ लोगों को बचाने के लिए इस बिजली को अपने ऊपर गिराते हैं। इसी वजह से भगवान शिव को यहां बिजली महादेव कहा जाता है।

जब भी कोई बड़ी विपदा आने वाली हो तो उस दौरान इस तरह की घटना पेश आती है और भगवान भोलेनाथ शिवलिंग के ऊपर बिजली गिरा कर उस विपदा को टाल देते हैं। इस बार भी कई सालों के बाद इस तरह की घटना आई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में सेल्स ऑफिसर के साक्षात्कार 13 को : आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड में 30 पद भरे जाएंगे

हमीरपुर 11 दिसंबर :  मोहाली की कंपनी आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड सीएएसए सेल्स ऑफिसर और बीआरओ के 30 पदों को भरने के लिए 13 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लेगी।...
article-image
पंजाब

भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए: डीटीएफ

डीटीएफ ने बेगमपुरा को बसाने के लिए निकले सैकड़ों मजदूरों की गिरफ्तारी की निंदा की पंजाब सरकार मजदूरों के लोकतांत्रिक संघर्षों को बलपूर्वक कुचलने की राह पर है: डीटीएफ गढ़शंकर, 23 मई :  डेमोक्रेटिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग और मेडिकल डिवाइसेज पार्क के बन जाने से बादल जाएगी हिमाचल की तस्वीर : जयराम ठाकुर

उद्योगमंत्री कह रहे हैं जो करना है जल्दी करना और मुख्यमंत्री कहते हैं अपनी शर्तों पर करेंगे काम मेडिकल डिवाइसेज और बल्क ड्रग पार्क प्रधानमंत्री का बड़ा विजन और हिमाचल की बड़ी उपलब्धि एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने अपनी धर्मपत्नी प्रियंका सहित मतदान किया 

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने अपनी धर्मपत्नी प्रियंका सहित जिला मुख्यालय चंबा में भूरी सिंह संग्रहालय में बने मतदान केंद्र में किया Share     
Translate »
error: Content is protected !!