बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

by

तरनतारन : पंजाब के तरनतारन में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है।

खुफिया जानकारी के आधार पर बीएसएफ जवानों ने तरनतारन के वान गांव के पास खेत में छिपे एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान में उसके कब्जे से हेरोइन के 3 पैकेट (कुल वजन-1.652 किलोग्राम), 1 मोबाइल और 1 स्कूटी बरामद की। आरोपी वान गांव का ही रहने वाला है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इससे पहले मंगलवार को ही पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम (फिरोजपुर) ने सीमापार ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 5 किलो हेरोइन बरामद की गई। इस ऑपरेशन की जानकारी डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल के जरिए दी।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई एक खुफिया इनपुट के आधार पर की गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह नशे की खेप पाकिस्तान से भारत में तस्करी कर लाई गई थी।

डीजीपी ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे ड्रग्स माफिया और तस्कर गिरोहों ने इस खेप को भारत में भेजा था, जिसे आरोपी गुरप्रीत सिंह यहां सप्लाई करने की तैयारी में था। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, जो स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) फाजिल्का में रजिस्टर की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकिंग की जांच कर रही है।

पंजाब पुलिस ने कहा है कि वह ऐसे सीमापार ड्रग नेटवर्क्स को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस लगातार अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पास सक्रिय नशा तस्करों पर नजर बनाए हुए है ताकि युवाओं को इस ड्रग्स के जाल से बचाया जा सके।

पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस नेटवर्क में सीमापार बैठे तस्कर, पंजाब के स्थानीय सप्लायर और फंडिंग नेटवर्क शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नेत्रदान को लेकर रोटरी आई बैंक और खालसा कॉलेज गढ़शंकर के बीच ‘एम.ओ.यू.’ हस्ताक्षरित : प्रिंसिपल और 50 से अधिक विद्यार्थियों ने नेत्रदान करने का लिया संकल्प

गढ़शंकर :  23 सितंबर: नेत्रदान अभियान चलाने वाली संस्था रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर और बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर ने नेत्रदान के प्रति जागरूकता लाने और नेत्रदान अभियान को सफल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेढ लाख श्रद्धालू यात्रा में जा चूके, पीने के पानी, शौचालयों की कोई व्यवस्था नहीं – अमरनाथ यात्रा की तर्ज पर मणिमहेश के लिए बने मास्टर प्लान, शून्यकाल में विधायकों ने उठाए कई मुद्दे

एएम नाथ। शिमला :  शून्यकाल शुरू न होने के चलते विधायकों ने प्वाइंट ऑफ आर्डर के तहत अपने मामले उठाए। प्रश्नकाल के बाद विधायक जनकराज ने मणिमहेश यात्रा का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब , समाचार

युवक मेला मीठी यादें छोड़ते हुए हुआ संपन्न : युवक सेवाएं विभाग की ओर से दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां में करवाया गया जिला स्तरीय दो दिवसीय युवक मेला

राकेश शर्मा  : मुकेरियां, 12 जनवरी :  युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर की ओर से दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां में करवाए जा रहे जिला स्तरीय दो दिवसीय युवक मेला मीठी यादें छोड़ता हुआ संपन्न हो...
article-image
पंजाब

गुर्जर सम्राट मेहर भोज महान की 1209वीं जयंती धूमधाम से मनाई

केवल वे राष्ट्र ही प्रगति करते हैं जो अपनी संस्कृति और विरासत को जीवित रखते हैं – प्रोफेसर नरिंदर भूंबला | होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा (पंजीकृत) की पंजाब इकाई ने...
Translate »
error: Content is protected !!