बीजेपी की नींव रखने का समय : 2027 में भी पंजाब में बीजेपी की सरकार की तैयारी शुरू – परनीत कौर

by

पटियाला  :  पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल लगातार तेज होती जा रही है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी नजर आ रही हैं। इसी बीच पटियाला लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी परनीत कौर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी में शामिल होकर बहुत खुश हूं।  मुझे टिकट देने के लिए मैं बीजेपी नेतृत्व को धन्यवाद देती हूं।

वहीं बीजेपी कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनसे बात कर ली गई है. अपने घर में सब काम करेंगे। यह बीजेपी की नींव रखने का समय है। पंजाब में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हमें पूरी उम्मीद है कि इलेक्शन के अच्छे रिजल्ट आएंगे। इसके साथ ही 2027 में भी पंजाब में बीजेपी की सरकार की तैयारी शुरू हो जाएगी।

‘सबको पता था कि मैं भी बीजेपी में जाऊंगी :  वहीं जब परनीत कौर से पूछा गया कि लंबे समय से कांग्रेस से इलेक्शन लड़ती आई है अब बीजेपी से इलेक्शन लड़ेगी तो इसका असर पड़ेगा।  इसपर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ मेरे बहुत अच्छे 25 साल चले। मुझे कोई शिकायत नहीं है। लेकिन, जब कांग्रेस की मौजूदा लीडरशिप ने सोचा कि हमारी जरूरत नहीं है। मुझे सस्पेंड कर दिया मेरा पूरा परिवार बीजेपी में चला गया तो सबको पता था कि मैं भी बीजेपी में जाऊंगी। वहीं इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर जब परनीत कौर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि रैलियां तो होती रहती है कभी बीजेपी के खिलाफ तो कभी कांग्रेस के खिलाफ ये तो राजनीति में चलता रहता है, इसको कोई असर नहीं होता।

पटियाला से 4 बार सांसद रह चुकी हैं परनीत कौर :   बता दें कि परनीत कौर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं। वे चार बार लोकसभा को चुनाव जीत चुकी हैं। अभी हाल ही में वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई हैं। बीजेपी ने उन्हें पटियाला सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली-पंजाब को बदल कर दिखाया है और अब हरियाणा बदलने की बारी : सुनीता केजरीवाल

यमुनानगर, 28 जुलाई : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को साढ़ौरा में बदलाव जनसभा को संबोधित किया।  उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल...
article-image
पंजाब

पहलवान लड़कियों के सर्मथन में जनवादी स्त्री सभा ने किया सर्मथनए बृज भूषण को भाजपा दुारा बचाने के आरोप

गढ़शंकर। दिल्ली मे जंतर मंतर पर बैठी अंतरराष्ट्रीय पहलवान लड़कियों के सर्मथन में जनवादी स्त्री सभा दुारा बीबी सत्या देवी की अध्यक्षता में विशाल इकत्रता कर भारतीय कुशती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवरात्रि का पहला दिन कल यानि 3 अक्टूबर , इस सरल विधि से करें घट स्थापना….. ये है शुभ समय!

हिन्दुओं धर्म का सबसे बड़ा पर्व शारदीय नवरात्रि कल यानि 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाएगी....
article-image
पंजाब

कोविड के मामलों में आ रही है कमी, लोग सावधानियां अपनाए रखें: अपनीत रियात

जिले के 28 गांवों में किया जा चुका है कोविड बचाव संबंधी 100 प्रतिशत टीकाकरण होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोविड के मामलों में काफी कमी आई...
Translate »
error: Content is protected !!