बीजेपी की बी-टीम है कांग्रेस . आप ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में लगाया धांधली का आरोप, बताया ‘साजिश

by

चंडीगढ़ :  आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़ के इंचार्ज जरनैल सिंह एवं अध्यक्ष सनी सिंह अहलूवालिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों पार्टियों पर तीखा हमला बोला है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में एक बार फिर मेयर चुनाव हुए और भाजपा ने साजिश रचकर कांग्रेस के खुले समर्थन से अपना मेयर बनवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता का इतना लालच है कि वह सत्ता बनाए रखने के लिए तथाकथित विरोधी दलों से भी हाथ मिलाने से नहीं हिचकती।

देश भर के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की अंबरनाथ कॉरपोरेशन में भी भाजपा और कांग्रेस ने खुला गठजोड़ कर शिवसेना को हराया था। चंडीगढ़ वासियों को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि 2021 के चुनावों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, लेकिन भाजपा ने बार-बार साजिशें रचकर जनता के जनादेश का अपमान किया। उन्होंने कांग्रेस पर धोखेबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी भाजपा को समर्थन की जरूरत पड़ती है, कांग्रेस खुलकर उसके साथ खड़ी हो जाती है।

जरनैल सिंह ने सवाल उठाया कि साजिश के दम पर बनाए गए भाजपा के मेयर से चंडीगढ़ की जनता को क्या लाभ मिला। उन्होंने भाजपा के 24×7 पानी, सफाई, कूड़ा प्रबंधन और गौशाला जैसे वादों पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि चंडीगढ़ में सेनिटेशन की हालत बेहद खराब है। कूड़ा पंजाब और हरियाणा के डंपिंग ग्राउंड्स में फेंका जा रहा है। गौशालाओं की स्थिति स्लॉटर हाउस से भी बदतर है।

उन्होंने कहा कि डबल और ट्रिपल इंजन सरकारों के बावजूद आम जनता को कहीं कोई फायदा नहीं मिला। चंडीगढ़ वासियों से अपील करते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि पिछली बार जनता ने आम आदमी पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी बनाया था, लेकिन इस बार खुला और स्पष्ट जनादेश दें ताकि हॉर्स-ट्रेडिंग की राजनीति पूरी तरह समाप्त हो सके। उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा लागू की गई 10 लाख रुपये की मेडिकल क्लेम योजना सहित अन्य जनहितकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि चंडीगढ़ को भी दिल्ली और पंजाब जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की टीम घर-घर जाकर भाजपा की विफल और जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के ट्वीट का हवाला देते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि उनकी टिप्पणी से साफ हो जाता है कि कांग्रेस ने मेयर चुनाव में भाजपा का साथ दिया। उन्होंने कहा कि अपने हालिया ट्वीट में मनीष तिवारी ने कांग्रेस के ‘महान इतिहास’ की बात करते हुए भीष्म पितामह की मजबूरी का उदाहरण दिया है, जो इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस जानबूझकर भाजपा की सत्ता को सहारा दे रही है। उन्होंने कांग्रेस को भाजपा की ‘बी-टीम’ बताते हुए कहा कि आने वाले काउंसलर चुनावों में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सांसद मनीष तिवारी ने श्री चमकौर साहिब के गांवों को 52 लाख रुपये के फंड बांटे

विकास के लिए फंडों की नहीं आने दी जाएगी कमी; राज्य सरकार पंजाब के सर्वपक्षीय विकास हेतु वचनबद्ध: कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रोपड़ : श्री चमकौर साहिब, 26 मई: श्री आनंदपुर साहिब से...
article-image
पंजाब

खाद्य पदार्थों पर लगाया जीएसटी समाप्त किया जाए : बीबी सुभाष मट्टू

गढ़शंकर : 15 सितम्बर गढ़शंकर स्थित अम्बेदकर नगर में बीबी बलविन्द्र कौर तथा बोड़े बीबी सुरेन्द्र बेगम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सीपीआईएम के प्रांतीय नेता बीबी सुभाष मट्टू, सुरेन्द्र कौर...
article-image
पंजाब

भारी बारिश से किसानों की फसलें के खराब होने व टूटी सडक़ों प्रति सरकार व प्रशासन ने अभी तक खानापूर्ति के ईलावा कुछ नहीं किया – पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर । बरसात के चलते गत सप्ताह भारी बारिश के कारण गांव रामपुर, बिल्ड़ों, नंगलां सहित एक दर्जन गावों के खेतों में पानी घुसने से फसलें खराब हो गई थी और दो दर्जन से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिजनेसमैन से मांगे 20 करोड़ : ED अधिकारी बनकर फार्महाउस में डाली रेड , दो आरोपी अरेस्ट

नई दिल्ली।  दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी बनकर छतरपुर के डीएलएफ फार्म्स में सात लोगों ने जबरन 20 करोड़ रुपये की वसूली करने की कोशिश की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!