बीजेपी नेता का डांसर संग अश्लील वीडियो वायरल : बीजेपी ने कर दिया आउट

by
देश में कई राजनेताओं के अश्लील वीडियो सामने आना आम बात हो गई है. अब एक और बीजेपी नेता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शादी में एक डांसर के साथ अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं।
इस घटना के बाद पार्टी ने उन्हें निकाल दिया है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के वरिष्ठ बीजेपी नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें पार्टी से तुरंत प्रभाव से निकाल दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और कार्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर कहा कि रघुवंशी का व्यवहार पार्टी के अनुशासन और मूल्यों के खिलाफ है.
वायरल वीडियो में क्या है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो में बब्बन सिंह रघुवंशी एक महिला डांसर के साथ सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है. बब्बन सिंह रघुवंशी का महिला डांसर के साथ अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के संज्ञान में आया. उन्होंने अनुशासनात्मक समिति को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके बाद प्रदेश बीजेपी महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने रघुवंशी को पार्टी से निकालने का आदेश जारी कर दिया।
बब्बन सिंह का जवाब
इस बारे में सफाई देते हुए बब्बन सिंह ने कहा, ‘यह घटना 20 दिन पहले बिहार के दुर्गीपुर में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी. मैंने कोई गलती नहीं की है. मेरे विरोधियों ने इस वीडियो का इस्तेमाल मेरे खिलाफ झूठा प्रचार करने के लिए किया है. ‘यह मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की साजिश है. यह वीडियो मनगढ़ंत है. विधायक केतकी सिंह का परिवार इसके पीछे है।
केतकी सिंह का जवाब
विधायक केतकी सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘उनकी उम्र का सम्मान है. लेकिन जो लोग जनता के सामने होते हैं, उनसे जिम्मेदाराना व्यवहार की उम्मीद करती हूं. इस मामले की जिम्मेदारी गलती करने वाले को ही लेनी चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

65 नशीली गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, मामला दर्ज

गढ़शंकर, 30 नवंबर : माहिलपुर पुलिस ने दो व्यक्तियों करण कुमार उर्फ कन्नू पुत्र विजय कुमार और काकू राणा को गिरफ्तार कर उनके पास से 65 नशीली गोलियां बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HP63F-0001, HP33G-0001 और HP68

शिमला : निदेशक परिवहन विभाग अनुपम कश्यप ने बताया कि विभाग 04 दिसम्बर, 2023 से विशेष पंजीकरण चिन्ह 0001 के आवंटन के लिए ई-ऑक्शन शुरू करने जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, शिमला के...
article-image
पंजाब , समाचार

शराब निकालने की लिए लगाई भट्ठी, भट्ठी का समान, 21 लीटर लाहन व 4000 एमएल देशी शराब बरामद, दो ग्रिफतार एक फरार

 गढ़शंकर:  गढ़शंकर पुलिस ने बीत ईलाके के गांव पंडोरी बीत में से दो लोगो को हवेली में भट्ठी लगाकर शराब निकालते हुए इक्कीस लीटर भट्ठी में तैयार की गई शराब (लाहन) व चार हजार...
article-image
पंजाब

डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा बजट की प्रतियां फूंक कर रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर : पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट के फैसले के तहत डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डी.टी.एफ.) की प्रांतीय कमेटी के फैसले के अंतर्गत 2 से 4 जुलाई को पंजाब सरकार के पेश किए पहले बजट...
Translate »
error: Content is protected !!