बीजेपी पर जमकर किया हमला : हमारा 5500 करोड़ रुपये का आरडीएफ फंड केंद्र ने रोक रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

by

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग झूठ और नफरत की राजनीति करते हैं। ईडी और सीबीआई को हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि तानाशाही सरकार अरविंद केजरीवाल की पार्टी को खत्म करने की गलतफहमी में न रहे। आम आदमी पार्टी सिर्फ एक राज्य की नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों की पार्टी बन गई है।  पंजाब हर साल देश के लिए 130 लाख मीट्रिक टन गेहूं और 200 लाख मीट्रिक टन चावल पैदा करता है। फिर भी हमारा 5500 करोड़ रुपये का आरडीएफ फंड केंद्र ने रोक रखा है। जो पूरे देश का पेट भरते हैं उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों?

सीएम मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी आई है। हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सुनामी में विपक्ष उड़ गया है।  बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं, अब छह चरणों का मतदान होना बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार आखिरी चरण में मतदान होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

तीज़ केवल एक त्योहार नहीं, हमारी मातृशक्ति, संस्कृति और ग्रामीण जीवन की आत्माः डा. बलजीत कौर

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग, पंजाब की ओर से डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में आज गोल्डन हैरीटेज रिज़ॉर्ट, टांडा रोड, होशियारपुर में राज्य स्तरीय ‘त्रिंझणां तीज़ मेला-2025’ का भव्य आयोजन किया गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब

AAP ने इस बड़े बिजनेसमैन को पंजाब से बनाया राज्य सभा के लिए उम्मीदवार ?…जानिए

चंडीगढ़ l. पंजाब से अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की अटकलों पर विराम लग गया है। अब आम आदमी पार्टी  ने ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक बिजनेसमैन राजेंद्र गुप्ता को राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमत्री ने उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के (सीईओ) से की मुलाकात

रोहित जसवाल।  ऊना :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 14 दिसंबर (शनिवार) देर सायं विश्व विख्यात उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जय चौधरी से चंडीगढ़ में भंेट की । मुकेश अग्निहोत्री...
Translate »
error: Content is protected !!