बीजेपी सरकार में हमीरपुर जिला से जानबूझकर कर एक भी मंत्री नहीं बनाया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

एएम नाथ। हमीरपुर :  हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।यहां चार लोकसभा सीट और छह विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं. हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हमीरपुर इन दिनों राजनीति का केंद्र बना हुआ है।  जहां एक तरफ यहां से कांग्रेस के सामने अनुराग ठाकुर को पांचवीं बार जीत से रोकने की चुनौती है, वहीं इसी लोकसभा क्षेत्र के तहत सुजानपुर, बड़सर और गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव भी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर में प्रचार के लिए ज्यादा वक्त दे रहे हैं।  प्रत्याशियों की घोषणा से पहले भी सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार में डटे हुए थे। जैसे-जैसे प्रचार तेज हो रहा है, वैसे-वैसे मुख्यमंत्री विपक्ष पर हमलावर होते हुए भी नजर आ रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर हमीरपुर जिला की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली बीजेपी सरकार में हमीरपुर जिला से जानबूझकर कर एक भी मंत्री नहीं बनाया गया। जिस जिला को मुख्यमंत्री के साथ-साथ मंत्री पद मिलता था। उस जिला को पिछली सरकार में कोई जगह नहीं दी गई।  उन्होंने पूछा कि जयराम ठाकुर ने पांच साल में हमीरपुर जिला के लिए क्या किया। पंद्रह साल पहले मुख्यमंत्री रहते प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर में बस अड्डे का शिलान्यास किया था और जयराम ठाकुर ने बस अड्डा बनाने के लिए एक पैसा नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री का पद संभालते ही युद्ध स्तर पर बस अड्डा बनाने का काम शुरू हो गया है, जो आने वाले नौ महीने में बनकर तैयार हो जाएगाv इसके साथ ही गांधी चौक की तारों को अंडरग्राउंड करने का काम भी शुरू हो गया है।

सुक्खू ने जताया हमीरपुर की जनता का आभार :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ‘हमीरपुर के लोग मेरी ताकत है और यहां के लोगों ने मेरा हर पल साथ दिया है।  आज मैं जिस मुकाम पर पहुंचा हूं, उसके लिए हमीरपुर और नादौन की जनता का जीवन भर आभारी रहूंगा।  उन्होंने कहा कि लोगों का विश्वास मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. सभी के आशीर्वाद से आज एक साधारण परिवार से निकलकर मैं मुख्यमंत्री बना हूं’ ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बोर्ड 12वींं रिजल्ट जल्द होगा जारी…… ऐसे कर सकते हैं चेक

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से आयोजित की गई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. परिणाम जल्द ही घोषित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा राहत के लिए 601 करोड़ जारी करने पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार

केंद्र से मिल रही आर्थिक सहायता को आपदा प्रभावितों तक ईमानदारी से पहुंचाए सरकार : जयराम ठाकुर सरकार की नाकामी की वजह से प्रदेश में क्रिटिकल हो चुकी है स्वास्थ्य व्यवस्था नेता प्रतिपक्ष ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य को मिले प्रतिष्ठित अधोसंरचना पुरस्कार : मुख्यमंत्री ने टीम को दी बधाई

एएम नाथ। शिमला : सचिव लोक निर्माण विभाग और प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश सड़क एवं अधोसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचपीआरआईडीसीएल) डॉ. अभिषेक जैन ने आज यहां मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अधोसंरचना विकास और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर, बिक्रम ठाकुर का पुतला फूंका : निशा कटोच की ओर से पुलिस को शिकायत सौंपी

नादौन : मुख्यमंत्री सुक्खू के खिलाफ भाजपा द्वारा की गई टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ हमीरपुर जिले में सड़कों पर उतर आए। कांग्रेस वर्कर्स ने पूर्व मंत्री और जसवां प्रागपुर से भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!