बीत भलाई कमेटी गांवों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों व डिप्टी स्पीकर को सौंपेगी मांगपत्र

by

गढ़शंकर, 1 अक्तूबर: बीत भलाई कमेटी (इलाका बीत) गढ़शंकर की विशेष बैठक गांव अचलपुर में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह बैंस ने की। प्रेस सचिव रामजी दास चौहान ने बताया कि बीत के विभिन्न गांवों की सांझा मांगों संबंधी 10 अक्तूबर को डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, एसडीएम, डीएसपी एवं डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रोड़ी को मांगपत्र सौंपे जाएंगे। बैठक में इलाका बीत के मेले ‘छिंज छराहां दी’ को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी द्वारा साबुन फैक्ट्री गोंदपुर के खिलाफ शुरु किए गए संघर्ष की हिमायत की गई।
इस मौके पर चेयरमैन रमेश लाल कसाणा, नरेन्द्र सोनी, सतीश राणा, तीर्थ सिंह मान, संजय कुमार पिपलीवाल, पूर्व सरपंच गुरचैन लाल टिब्बीयां, , गरीब दास , देवेन्द्र राणा, जोगराज सोढी, बिक्का फौजी, फुम्मण सिंह, अजय कुमार बारापुर, कुलदीप कोट, अमरीक बीटण, दिलावर सिंह, विजय कश्यप, मलकीत सिंह, यादविन्द्र तथा प्रदीप रंगीला विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े तीन झपटमारों ने बैग छीना और फरार

नवांशहर  :   गढ़शंकर बाइपास पर कल बुधवार की देर शाम अपने काम से वापस घर लौट रही स्कूटी सवार युवती से बाइक सवार तीन झपटमारों द्वारा झपटमारी करने की जानकारी प्राप्त हुई है।...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री मोदी की कुशल अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति से भारत संयुक्त राष्ट्र संघ की संभालेगा स्थाई सदस्यता तथा वीटो शक्ति : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि आज से 10 वर्ष पूर्व भारत की अंतर्राष्ट्रीय छवि इतनी निम्न दर्जे की थी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ऑडियो मामले पर प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर कसा जोरदार तंज – हिमाचल प्रदेश में कहा जाना चाहिए घोषित आपातकाल

हिमाचल प्रदेश में समोसे की जांच के बाद अब HRTC बस के मुद्दे के बाद अब सूबे की सरकार इस हास्यपद हरकत के बाद एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियों में छा गई...
पंजाब

ददियाल के चारों और की सडक़ पंद्रह अप्रैल से पहले बनाई जाएगी: सरिता

गढ़शंकर: गांव ददियाल में बाटर सप्लाई व सीव्रेज र्बोड की डायरेकटर पंजाब सरिता शर्मा ने अधिकारियों के साथ पहुंच कर गांव के चारों और की सडक़ शीध्र बनाने का अश्वासन दिया। इस दौरान बाबा...
Translate »
error: Content is protected !!