बीबीएमबी के विभिन्न विभागो मे कई पद खाली पड़े है, भरने की तरफ बीबीएमबी प्रबंधन कोई भी ध्यान नही दे रहा – शिव कुमार

by

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) :भाखड़ा ब्यास इम्पलाईज यूनियन की गेट रैली संसारपुर टेरस(हिमाचल बॉर्डर) तथा मुख्य अभियंता ब्यास बाँध के कार्यालय परिसर के समक्ष आयोजित की गई। जिसमें यूनियन के प्रधान अशोक कुमार व अन्य प्रतिनिधियों ने सम्बोधित करते हुए बताया कि बीबीएमबी बोर्ड प्रबंधन के साथ हुई 11 सितम्बर को मीटिंग में सिंचाई विंग में पुनर्गठन के बारे में पत्र जारी किया गया है। जिसका इम्पलाईज यूनियन पूर्ण तौर पर खंडन करती है। यूनियन के सचिव शिव कुमार ने कहा कि इस समय बीबीएमबी प्रबंधन के विभिन्न विभागो मे कई पद खाली पड़े हैं। उनको भरने की तरफ बीबीएमबी प्रबंधन कोई भी ध्यान नही दे रहा है। क्योंकि कम स्टाफ होने की बजह से कार्यरत कर्मचारियों पर काम का काफी अधिक अतिरिक्त बोझ पड़ चुका है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बर्ष 2017 में भी बीबीएमबी प्रबंधन द्वारा बिना सोचे समझे कार्यरत कर्मचारियों के प्रमोशन चैनल के पदों को समाप्त कर दिया था।उन्होंने कहा कि बीबीएमबी प्रबंधन भर्ती करने के बजाय रिक्त पडे हुए पदों को ही समाप्त करने जा रहा है। जिसका यूनियन के उपस्थित तमाम सदस्यो ने कड़े सख्त शब्दों में निंदा की है।प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि बर्ष 2022-23 का इंसेंटिव प्रबंधन मे कार्यरत कर्मचारीयो को यथाशीघ्र ही प्रदान किया जाए । यूनियन पदाधिकारीयो ने मांग की कि पंजाब राज्य आबंडित कर्मचारियों को 10300-10900 के अंतर की बकाया राशि भी शीघ्र प्रदान की जाए।इसके अलावा मैडिकल कैशलेस पॉलिसी, ट्रेड टेस्ट व इनलाइन प्रमोशन पदों को भी यथाशीघ्र भरा जाए।यूनियन नेताओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उपरोक्त मांगों का जल्द से जल्द बीबीएमबी प्रबंधन ने कोई उचित समाधान नहीं किया तो यूनियन को मजबूरीवश संघर्ष का रास्ता अपनाने को मजबूर होना पड़ेगा। जिसकी पूर्णतया जिम्मेदारी बीबीएमबी प्रबंधन कीहोगी।इस मौके पर यूनियन प्रधान अशोक कुमार,सचिव शिव कुमार,प्रीतम चंद, सोम राज,अशोक कुमार व सुरिंदर कुमार आदि भी उपस्थित हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज केस गैर जमानती है, अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं : नवजोत सिंह सिद्धू

दिल्ली : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे धरने में पहलवानों के बीच पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने कहा, मैं अपने खिलाड़ियों के लिए आया...
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में रक्तदान लगाया शिविर

माहिलपुर – सिख शिक्षण संस्थान के प्रधान ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा, मैनेजर इंद्रजीत सिंह भारटा व सचिव गुरिंदर सिंह बैंस की अगुवाई में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज के प्रिं डॉ जसपाल सिंह...
article-image
पंजाब

पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों की हुई बढोत्तरी: 5वीं कक्षा तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी

चंडीगढ़ :  पंजाब में  कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बढ़ रहे कोहरे के कारण 21 जनवरी तक 5वीं कक्षा तक स्कूलों में छुट्टियां...
article-image
पंजाब

विकास मंच गढ़शंकर ने बिभिन्न मांगों का ज्ञापन एसडीएम को क्लर्क के जरिए सौंपा

गढ़शंकर :  विकास मंच गढ़शंकर ने एसडीएम गढ़शंकर की गैरमौजूदगी में ऑफिस क्लर्क रणदीप कुमार के जरिए एसडीएम गढ़शंकर को बिभिन्न्न मांगों को लेकर  दिया। विकास मंच के प्रधान कामरेड कुलविंदर संघा ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!