बीबी सुरजीत कौर डघाम को श्रद्धांजलियां भेंट : हरजोत सिंह हजूरी रागी तख्त श्री केसगढ़ साहिब वालों के जत्थे ने वैरागमयी कीर्तन कर संगत को किया निहाल

by
गढ़शंकर, 13 अप्रैल:  बार एसोसिएशन पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा पूर्व सरपंच एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर के माता तथा सेवानिवृत हेडमास्टर बख्शीश सिंह की धर्मपत्नी व सेवानिवृत अध्यापिका बीबी सुरजीत कौर नामित अंतिम अरदास और श्रद्धांजलि समागम गुरुद्वारा सिंघ सभा डघाम में आयोजित किया गया। इस मौके हरजोत सिंह हजूरी रागी तख्त श्री केसगढ़ साहिब वालों के जत्थे ने वैरागमयी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। श्रद्धांजलि समागम में पूर्व सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय नेता अविनाश राय खन्ना, विधायक बंगा डॉ. सुखविंदर सुक्खी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की गणमान्य शख्सियतों ने शामिल होकर हरमनदीप कूनर व हेडमास्टर बख्शीश सिंह तथा समूह परिवार से दुख साझा किया। इस मौके सांसद मनीष तिवारी द्वारा भेजा शोक संदेश पढ़ा गया। इस मौके बाबा स्वर्णजीत सिंह मुखी मिसल शहीदां तरनादल, एडवोकेट पंकज कृपाल अध्यक्ष बार एसोसिएशन गढ़शंकर, डॉ. परमजीत, मान, जसवंत सिंह चौटाला प्रधान जाट महासभा दोआबा, सरिता शर्मा, एडवोकेट आर.एस. बेदी ने बीबी सुरजीत कौर को श्रद्धांजलि भेंट करते उनके शिक्षा के क्षेत्र में डाले गए योगदान पर प्रकाश डाला। कैप्टन आर.एस. पठानिया ने कूनर परिवार की ओर से पहुंची शख्सियतों का धन्यवाद किया। समागम दौरान डॉ. जंग बहादुर सिंह राय एसजीपीसी सदस्य, शिवचरण सिंह धमाई, जसपाल सिंह जडली, डीएसपी राज वरिंदर सिंह ढींडसा, जिंदर सिंह गिल, हरप्रीत सिंह साधोवाल, आर.पी. सोनी, प्रणव कृपाल, अमरिंदर सिंह भुल्लर, आलम जीत बैंस, अमरदीप सिंह बजाज, जगमोहन सिंह मनोचा, मनी दलजीत इलेक्ट्रॉनिक्स आदि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य शख्सियतें उपस्थित थी। इस मौके कूनर परिवार द्वारा गांव के प्राइमरी तथा हाई स्कूलों में शिक्षा के विकास के लिए  51-51 सौ रुपये दान दिए गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बोड़ा में कोविड-19 के रोकथाम के लिए वैकसीन कैंप लगाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर: बोड़ा वैल्फेयर सुसायिटी के शिष्ट मंडल ने गांव बोड़ा में कोविड-19 वैकसीन कैंप लगाने की मांग को लेकर एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह को ज्ञापन सौंपां। उकत शिष्ट मंडल में शामिल प्रतिनिधियों ने एसडीएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में जीरो, जीरो और जीरो, अब सिख दंगों की आंच : पंजाब में बुरी तरह फेल हो जाएगा कांग्रेस का प्लान

नई दिल्ली  :  पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव है. अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है. उससे पहले कांग्रेस की ही थी. दिल्ली हारते ही आप की सियासी गाड़ी लड़खड़ाती दिख रही है....
article-image
पंजाब

पंजाब में प्रभारी के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की तैयारी : अध्यक्ष बनने की जोर अजमायश में कई दावेदार; किसे मिलेगी जिम्मेदारी ?

चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बना दिया है। शकीद अहमद, हरीश रावत के बाद भूपेश बघेल ऐसे तीसरे नेता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 वर्ल्ड लीडर्स का सेक्स स्कैंडल, भारत के किन बड़े नेताओं का नाम? US की सीक्रेट फाइल से हड़कंप मचना तय

यह कहानीडोनाल्डट्रंप के किसी सेक्स स्कैंडल की नहीं है। यह कहानी उस पावर स्कैंडल की है जो धोखे, ब्लैकमेल और बच्चियों की यौन शोषण की उस गंदी और डरावनी दुनिया से जुड़ा है। जहां...
Translate »
error: Content is protected !!