बुशहर दुग्ध उत्पादक संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

by

एएम नाथ। शिमला : बुशहर दुग्ध उत्पादक संघ, जिला शिमला के एक प्रतिनिधिमण्डल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर, भैंस और गाय के दूध के खरीद मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने दुग्ध उत्पादकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं जबकि किसी भी पिछली सरकार ने दुग्ध उत्पादकों के कल्याण के लिए प्रयास नहीं किए।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है और किसानों के उत्थान की दिशा में निकट भविष्य में और अधिक प्रयास किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजनीति से परे होकर…. अमित शाह से मिलीं प्रियंका गांधी, की ये खास अपील, जानें क्या मिला जवाब

प्रियंका गांधी को सांसद के तौर पर संसद पहुंचे अभी एक हफ्ते का वक्त भी नहीं हुआ है कि उन्होंने अपनी अलग राजनीति की पहली तस्वीर पेश कर दी है । प्रियंका गांधी ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब को भाखड़ा नांगल बांध के परिचालन मे हस्तक्षेप से पंजाब & हरियाणा हाईकोर्ट ने रोका : हरियाणा को पानी छोड़ने का आदेश दिया

चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस को भाखड़ा नांगल बांध के कामकाज में हस्तक्षेप करने से बचने का निर्देश दिया है, जो भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस किशोरी लाल से मिला हिमाचल पेंशनर संघ

बैजनाथ, 4 जनवरी : हिमाचल पेंशनर संघ ब्लॉक बैजनाथ अध्यक्ष रमेश चड्ढा के नेतृत्व में मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल के साथ लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है सुक्खू सरकार- सरकार की निष्क्रियता से अब एसेंशियल ड्रग्स सप्लाई रुकने के बन रहे हालात : जयराम ठाकुर

केंद्र द्वारा एनएचएम के तहत भुगतान करने के बाद भी सरकार नहीं दे रही है दवा सप्लायरों को पैसा एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!