बेअदबियां करने वाले दोषियों को 23 मार्च तक पकड़ा न गया तो अड्डा सतनौर में किया जाएगा चक्का जाम

by

गढ़शंकर :  गत दिनीं गढ़शंकर के गांव पदराणा में हुई शंकर भगवान की मूर्ति की बेअदबी तथा गांव बडेसरों में मूर्ति चोरी की घटना केबाद हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसके विरोध में आज हिंदू संगठनों ने थाना गढ़शंकर पुलिस को चेतावनी दी कि यदि 23 मार्च तक दोषियों को पकड़ा न गया तो गढ़शंकर के सतनौर अड्डा में चक्का जाम किया जाएगा।
इस मौके पर हिंदू संगठन नेताओं ने कहा कि पंजाब में लगातार हिंदू धर्म के मंदिरों में बेअदबियां हो रही हैं और इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले होशियारपुर के कस्बा टांडा में गौ हत्या की घटना सामने आई थी तथा अब गढ़शंकर के गांव पदराणा में शंकर भगवान की मूर्ति के साथ बेअदबी तथा गांव बडेसरों में बाबा बालक नाथ मंदिर की मूर्ति चोरी करने की घटना सामने आई है।
इस मौके पर हिंदू संगठनों ने थाना गढ़शंकर को चेतावनी दी कि यदि बेअदबियां करने वाले आरोपियों को पकड़ा न गया तो 23 मार्च गढ़शंकर के गांव अड्डा सतनौर में आवाजाही को पूरी तरह से रोक कर चक्का जाम करेंगे। इस मौके पर पंच विशाल राम, डा. सुखदेव सिंह, अश्वनी पदराणा, नरेन्द्र पम्मा, सोनू सलीमपुर, गौरव बोडा, विशाल राणा, युवराज, परमजीत एमा मुगलां, घनश्याम पदराणा, सेठी सतनौर, मनजीत डीसी, दयाल बडेसरों, राजीव राणा एवं चेतन विशेष रूप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भगवा रंग में सजा गढ़शंकर : भगवन श्रीराम के जयघोषों के बीच निमिषा मेहता ने साथियों संग निकली शोभा यात्रा – ढ़ोल की थाप पर नाचते नजर आए लोग

गढ़शंकर, 22 जनवरी : अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सोमवार को यहां देश भर में उत्सव का माहौल बना हुआ था वहीं निमिषा मेहता व उसके साथियों ने...
article-image
पंजाब

सैल्प हैल्प ग्रुपों ऋण देने के दिए निर्देश : सैल्फ हैल्प ग्रुपों को सशक्त बनाने में बैंकों की अहम भूमिका: दरबार सिंह

होशियारपुर, 23 जनवरी: पंजाब राज आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में एन.आई.आर.डी हैदराबाद की ओर से ब्लाक तलवाड़ा, दसूहा व होशियारपुर-2 के समूह बैंक मैनेजरों की ट्रेनिंग अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) दरबारा सिंह रंधावा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कालेश्वर में राज्य स्तरीय बैसाखी मेला 12 से 14 अप्रैल होगा आयोजित

धर्मशाला/तलवाड़ा : राकेश शर्मा l राज्य स्तरीय बैसाखी मेला इस वर्ष 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा यह जानकारी एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने प्रागपुर के विश्रामगृह मेले की तैयारियों को लेकर...
article-image
पंजाब

मंजीत सिंह जीके फिर से अकाली दल में शामिल : सुखबीर सिंह बादल ने पुनः शिरोमणि अकाली दल में शामिल करवाया

नई दिल्ली– मंजीत सिंह जीके फिर से अकाली दल में शामिल हो गए हैं। उनका कहना है कि मैं बिना शर्त वापसी कर रहा हूं। उऩको सुखबीर सिंह बादल ने पुनः शिरोमणि अकाली दल...
Translate »
error: Content is protected !!