बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर व आत्मविश्वासी बनाना : राजेश राय

by

बालिकाओं को दिया आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का संदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में किशोरियों को मासिक धर्म पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया

एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में शनिवार को मिशन हब के तहत किशोरियों को मासिक धर्म पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमति कुसुम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर सीडीपीओ मैहला श्री राजेश राय ने कहा कि आज की बेटियां किसी से कम नहीं हैं और हर युक्ती में अपार संभावनाएं है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी बनाना और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि अपराजिता मैं चम्बा की अभियान चम्बा प्रशासन की एक पहल है, जो बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।


शिविर में मनोहर नाथ जिला मिशन समन्वयक ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के साथ-साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को महिलाओं के अधिकारों के साथ-साथ घरेलु हिंसा से पीड़ित महिलाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर मे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मनोहर नाथ ने किशोरियों से विशेष आग्रह किया कि वो मासिक धर्म के प्रति उचित जानकारी का समाज में व्यापक प्रचार प्रसार करें। उन्होंने मासिक धर्म के प्रति समाज में फैली कुरीतियों पर व्यापक जानकारी प्रदान की तथा मासिक धर्म के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले सेनेटरी पैड के निष्पादन और इस दौरान किस तरह का संतुलित आहार लें पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के जिला समन्वयक कपिल शर्मा ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को बाल अधिकारों के बारे में जैसे- बाल विवाह की बुराई, बाल मजदूरी, नशे की बुराई, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक दंड, दिव्यांग, अनाथ और अर्ध अनाथ बच्चों हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को परामर्श सेवा प्रदान करके मुख्य धारा में जोड़ना इत्यादि बारे जागरूक किया।
वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी श्रीमति मधु शर्मा ने विद्यालय के बच्चों को आगाह किया गया कि वे सोशल मीडिया से दूर रहें व बहलाने फुसलाने वाले लोगों से कोई संपर्क न रखें। सब लड़कियों को सचेत किया कि वे अनजान लोगों से मेल जोल न बढ़ाएं। उनको बताया गया कि यदि उनको आस-पड़ोस, घर से स्कूल आते-जाते कोई तंग करता है, पीछा करता है, आते जाते भद्दी टिप्पणी करता है, बस इत्यादि में सफर के दौरान कोई गलत तरीके से छूता है, मोबाइल पर गंदी तस्वीर या वीडियो दिखाता है तो इसकी सूचना तुरंत 181 या 1098 पर दें।
प्रिंसिपल श्रीमति कुसुम ने
महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा द्वारा किशोरियों को इस तरह की जानकारी प्रदान करने हेतु धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन हेतु विशेष आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म के प्रति आज भी कई गलत धारणाओं का प्रचलन है। जिसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। इस दौरान करीब 120 छात्राओं सहित स्कूल के कर्मचारियों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के निर्णय …शहरी निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने का निर्णय – 290 अतिरिक्त आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज शिमला में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आगामी शहरी निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया गया।...
हिमाचल प्रदेश

फोटोयुक्त मतदाता सूचियां निरीक्षण हेतू 20 अप्रैल तक रहेंगी निःशुल्क उपलब्ध – एसडीएम

ऊना, 5 अप्रैल – एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विश्वा मोहन देव चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 44-ऊना सभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटायुक्त मतदाता सूचियों को विशेष पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री द्वारा हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाएं बंद करना शर्मनाक : जयराम ठाकुर

जो योजनाएं हिमाचल के लोगों का जीवन बदल रही थी उसका बजट रोका जा रहा है पुष्प क्रांति, स्वावलंबन जैसी दर्जनों योजनाएं थी आत्म निर्भर हिमाचल का रोड मैप एएम नाथ। शिमला :  शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र के छात्र रक्षित 10 मीटर एयर राइफ्ल में रहे अव्वल

धर्मशाला,23 सितंबर। हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला के छात्र रक्षित भड़वाल ने पुरूष वर्ग में 10 मीटर एयर राइफ्ल इवेंट में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!