बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह के अंतिम दिन किया पौधारोपण

by
सुजानपुर 24 जनवरी। सुजानपुर उपमंडल में 19 से 24 जनवरी तक आयोजित किए गए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह का अंतिम दिन बेटियों के नाम पौधारोपण को समर्पित रहा। पौधारोपण के इस कार्यक्रम में फलदार पौधों को नवजात बेटियों के नाम रोपित कर बेटी एवं प्रकृति के समान संरक्षण और उनकी महत्ता का संदेश स्थानीय समुदाय को देने का प्रयत्न किया गया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सप्ताह के प्रथम दिन 19 जनवरी को उपमंडल के सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, पंचायत घरों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में बेटियों के संरक्षण, उनके सतत विकास के लिए लैंगिक पूर्वाग्रह रहित परिवेश की स्थापना और समान अवसरों के सृजन की शपथ दिलाई गई। सभी विभागीय कार्यालयों, ग्राम पंचायत कार्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में विशेष हस्ताक्षर अभियान का संचालन किया गया जो सप्ताह भर चला।
सप्ताह के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर संदेश देकर अलख जगाया। इस दिन लोगों के मकानों पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के स्टिकर्स लगाए गए। इस अवसर पर ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया जिसमें बाल लिंगानुपात, बाल संरक्षण, महिला कौशल विकास, महिला उद्यमिता, महिला एवं बाल हितैषी पंचायत इत्यादि विषयों पर परिचर्चा हुई। सप्ताह के तीसरे दिन उपमंडल के विद्यालयों में रंगों के खेल, चित्रकला, नारा लेखन, कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रकार, सप्ताह भर के दौरान कई जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अतिरिक्त उपायुक्त ने प्री-दिशा बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 दिसंबर। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने ऊना में आगामी दिशा बैठक की तैयारियों की को लेकर मंगलवार को प्री-दिशा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने पिछली बैठक में दिए गए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

“प्रथम दर्शन सेवा” योजना के तहत शिमला से श्री माता भंगायणी मंदिर हरिपुरधार के लिए चलने वाली बस को उप मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आम जनमानस की सुविधा के मद्देनजर एचआरटीसी, धार्मिक स्थलों के साथ-साथ स्वास्थ्य संस्थानों के लिए भी बस रूट चलने पर कर रही है विचार शिमला 31 अक्टूबर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*गर्मियों में बिजली आपूर्ति की चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए ऊना जिला प्रशासन ने कसी कमर*

*अतिरिक्त उपायुक्त ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर की पूर्व तैयारियों की समीक्षा* रोहित जसवाल।  ऊना, 24 मार्च. गर्मियों की आमद के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन बिजली आपूर्ति की चाक-चौबंद व्यवस्था...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी से मिलें, तब ही होगा अनशन खत्म’, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने साधा बीजेपी पर निशाना

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 46 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं, की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। डल्लेवाल ने भारतीय जनता पार्टी की पंजाब यूनिट पर निशाना साधते हुए एक...
Translate »
error: Content is protected !!