बेटे के नाजायज होने का था शक : पिता ने चाचा के साथ मिलकर गोली से उड़ाया

by

पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले में एक व्यक्ति ने अपने भाई के साथ मिलकर बेटे को इस संदेह में मौत के घाट उतार दिया कि वह उसकी औलाद नहीं है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की शिनाख्त मनजोत सिंह के रूप में हुई है, जिसे 10 दिसंबर को कनाडा में पढ़ाई के लिए जाना था। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपित को शक था कि मनजोत सिंह उसकी औलाद नहीं है।

जानकारी के अनुसार ‎मनजोत सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। जिसे 10 दिसंबर को कनाडा स्टडी वीजा पर जाना था। मगर, उससे पहले उसी के पिता ने हत्या कर दी। पुलिस ने पीड़ित मां पुष्पिंदर कौर के बयानों पर पिता शिवराज सिंह और चाचा रेशम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने पहले तेजधार हथियारों से हमला किया और फिर मनजोत पर ताबड़-तोड़ गोलियां चलाईं। हत्या में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोहंती को प्रियदर्शनी को प्रतिमाह 30 हजार देने के आदेश : पत्नी के साथ वैवाहिक सुख को लेकर संतुष्ट नहीं मोहंती ने किया था पोस्ट सोशल मीडिया पर

अदाकारा प्रियदर्शनी व अनुभव मोहंती का तलाक सुर्खियों में मोहंती को प्रतिमाह 30 हजार देने के आदे ब्यूरो, 22 जून उड़ीसा फिल्म अदाकारा वर्षा प्रियदर्शनी तथा अदाकार से लोकसभा मैंबर बने अनुभव मोहंती का...
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

पति को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतारा : शव को ट्रैक्टर से ले जाकर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया, आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

हमीरपुर(उत्तर प्रदेश): हमीरपुर के कुरारा कस्बा के वार्ड नंबर नौ में प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहे पति को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतार दिया। शव को ट्रैक्टर से ले...
article-image
पंजाब

मेंहिंदवानी में पक्का मोर्चा जारी : प्रशासन का पुतला फूंका

गढ़शंकर:2 सितम्बर: पंजाब तथा हिमाचल की सीमा पर गांव गोंदपुर में स्थापित साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण के विरुद्ध तथा गांव मेहंदवानी की लिंक सडक़ से निकलते भारी वाहन/टिप्पर के विरोध में लोक बचाओ गांव...
article-image
पंजाब

भगोड़े प्राइवेट ठेकेदार को विजीलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने प्रदेश में चल रही भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत आज ब्यूरो द्वारा अमृतसर के एक भगोड़े प्राइवेट ठेकेदार विकास खन्ना को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया...
Translate »
error: Content is protected !!