एएम नाथ। सुजानपुर 02 मार्च : राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग ने किड्स क्रैच प्ले वे हाउस सुजानपुर के सहयोग से बेबी शो आयोजित किया। इसमें अलग-अलग श्रेणियों के 68 बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। एक वर्ष तक के आयु वर्ग में तारिणी ठाकुर ने पहला, वेदांश ठाकुर ने दूसरा, यशवर्द्धन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। एक से तीन वर्ष तक के आयु वर्ग में शिवन्या ने पहला, शिवेन ने दूसरा और ताशिया कश्यप ने तीसरा स्थान हासिल किया। तीन से पांच वर्ष तक के आयु वर्ग में अनाया शर्मा प्रथम, शिवेन द्वितीय और ध्रुविश दीक्षित तृतीय रहा। फैशन शो में एकांश चौहान प्रथम, कियांश जयसवाल द्वितीय और अन्वी कौंडल तृतीय रही। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री, एसडीएम विकास शुक्ला, बीएमओ डॉ. राजकुमार, सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान, डॉ. स्वाति, डॉ. दीक्षा और अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।
