बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में उच्च अधिकारियों द्वारा बैंक की स्कीमों के बारे में लोगों को दी गई जानकारी

by

गढ़शंकर-गढ़शंकर में श्री आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित
बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच मे ब्रांच मैनेजर अमन लाल द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार खाताधारकों से मिलनी का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आर.के मीणा चीफ मैनेजर आरबीसी ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर चीफ मैनेजर आर.के मीना द्वारा खाताधारकों को बैंक ऑफ इंडिया द्वारा दिए जा रहे कार लोन, हाउसिंग लोन, पर्सनल लोन, और गोल्ड लोन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया की बहुत ही कम कागजी कार्रवाई करके कोई भी लोन प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर अमरलाल द्वारा बैंक द्वारा दी जा रही ब्याज दरों के बारे में ग्राहकों को जानकारी देते हुए सरकार द्वारा दी जा रही
स्कीमों का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने खाताधारकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बैंक में किसी को भी किसी प्रकार की कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर ब्रांच का समूह स्टाफ उपस्थित था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया पंजाब के रणसिंह कलां गांव का दौरा, पराली प्रबंधन की बारीकियों को समझा

मोगा : मोगा जिले के अंतर्गत आने वाला रणसिंह कलां गांव पराली प्रबंधन में एक आदर्श मॉडल बना है। गांव के किसानों ने पिछले 6 साल से पराली नहीं जलाई है। गुरुवार को केंद्रीय...
पंजाब

आईजीआई एयरपोर्ट पर फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़ : पंजाब के एजेंट गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 सितंबर । आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एक बड़े फर्जी वीजा रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक महिला यात्री को फर्जी वीजा के साथ पकड़ा गया। जिसके बाद...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में भारी बढ़ोतरी का एलान

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न का स्टापेंड बढ़ाने का फैसला किया है. जिसमें खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को पहले, दूसरे और तीसरे...
पंजाब

वार्ड नंबर 9 में 20 लाख की लागत से बनाई जाएगी दो गलियां: गोल्डी

गढ़शंकर :  कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी द्वारा शहर के वार्ड नंबर 9 में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में 20 लाख की लागत से बनने वाली गलियों का काम...
Translate »
error: Content is protected !!