बैंक खाते में 78,700 रुपए निकाले जाने का मैसेज आया : एटीएम चैंबर में कार्ड बदलकर महिला के खाते से 78,700 रुपए चपत लगा डाली

by

ऊना :एक शातिर ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम चैंबर में कार्ड बदलकर महिला के खाते से 78,700 रुपए चपत लगा डाली। यह मामला 18 मार्च का बताया जा रहा है। इस संबंध में छपरोह के झारखंड की सोनिया ने सिटी पुलिस चौकी ऊना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
झारखंड की सोनिया अपने मायके हलेड़ा बिलना गई थी। 18 मार्च को वह अपनी माता महेंद्र देवी के साथ ऊना आई थी। इस दौरान माता ने अपना एटीएम कार्ड उसे पैसे निकालने के लिए दिया। दोपहर के समय सोनिया एलआईसी ब्रांच के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसे निकालने पहुंची। जबकि उसकी माता महेंद्र देवी बाहर खड़ी रही। सोनिया ने एटीएम से 5 हजार रुपए निकाले। इतने में एक व्यक्ति एटीएम के भीतर आया, जिसने सोनिया को अपनी बातों में उलझा लिया। कुछ देर बाद सोनिया ने एटीएम से फिर पैसे निकालने चाहे, लेकिन उससे कैश नहीं निकला। इसके बाद सोनिया अपनी माता के साथ वापस हलेड़ा बिलना चली गई। इतने में उसकी माता महेंद्र देवी के मोबाइल फोन पर बैंक खाते में 78,700 रुपए निकाले जाने का मैसेज आया, तब उन्हें इस घटना का पता चला। जिससे दोनों के होश फाक्ता हो गए। जब एटीएम कार्ड चेक किया तो वह किसी और का ही निकला। सोमवार को दोनों मां बेटी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच पहुंची। जहां उन्होंने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया तो महेंद्र देवी के बैंक खाते से 78,700 निकाले जाने का पता चला। जिस पर सोनिया ने आज सिटी पुलिस चौकी में शिकायत दी है। शिकायत में कहा कि जिस व्यक्ति ने उसे एटीएम में अपनी बातों में उलझाया था। उसी व्यक्ति ने एटीएम बदलकर पैसे निकाले हैं। उधर, सिटी चौकी इंचार्ज तेजेंद्र सिंह ने कहा कि इस संबंध में केस रजिस्टर्ड किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में आरंभ हुआ मुंह-खुर रोग के विरुद्ध टीकाकरण अभियान, 45 दिन में जिला ऊना में 1.35 लाख पशुओं का होगा टीकाकरण, पहले दिन लगे 3255 टीके

ऊना 12 नवंबरः पशुओं को मुंह-खुर रोग से बचाने के लिए जिला ऊना में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। आज से पशु पालन विभाग की टीमों ने टीकाकरण आरंभ किया, जिसके तहत पहले...
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने किया मुच्छाली कूड़ा संयंत्र का निरीक्षण

ऊना (25 फरवरी)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज लगभग 48.48 लाख रुपए की लागत से बन रहे मुच्छाली कूड़ा संयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इस संयंत्र को जल्द से जल्द शुरू करने तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सज गई अर्थी – बनना था दुल्हन : मोहाली हादसे में मारी गई लड़की के मंगेतर की आपबीती- मलबे से दो शव निकाले जा चुके – 15 से 20 लोगों के दबे होने की आशंका

 एएम नाथ।  मोहाली : मोहाली जिले में शनिवार शाम करीब 5 मंजिला इमारत ढह गई। इमारत ऐसे ढह गई मानो भूकंप आ गया हो। पंजाब पुलिस ने एनडीआरएफ के साथ मिलकर पूरी रात बचाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में देश में हर क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक प्रगति, अगले पांच सालों में तीन आर्थिक महाशक्तियों में शामिल होगा भारत : जयराम ठाकुर

10 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में बना आत्मनिर्भर, आयात की जगह बढ़ रहा है निर्यात एएम नाथ। मंडी :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 साल का कार्यकाल...
Translate »
error: Content is protected !!