बैंक खातों में पड़े 21 करोड़ फ्रीज : 1 डॉक्टर, 22 नशामुक्ति केंद्र, ड्रग्स की हेराफेरी पर ईडी का एक्शन

by

चंडीगढ़: पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई समाने आई है। ईडी ने ड्रग्स की गलत बिक्री के मामले में 21 करोड़ रुपये की राशि को बैंक खातों में फ्रीज कर दिया है। ईडी ने यह कार्रवाई पंजाब में बंद हो चुके 22 नशा मुक्ति केंद्रों पर छापेमारी के बाद की है।

इन केंद्रों को डॉ. अमित बंसल संचालित करते थे। वह पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। सात महीने पंजाब विजिलेंस ब्यूरों ने डॉ. बंसल को अरेस्ट किया था। इसमें लधियाना की ड्रग इंस्पेक्टर रुपप्रीत कौर को सह आरोपी बनाया था। बाद में यह मामला ईडी ने अपने हाथ में लिया था।

22 नशा मुक्ति केंद्र से जुड़ा है केस : ईडी ने इस मामले में अब डॉ. अमित बंसल और उनके परिवार की तरफ से संचालित नशामुक्ति केंद्रों पर एक्शन लिया है। ईडी ने 21 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं। एजेंसी ने यह कार्रवाई पंजाब भर के निजी नशामुक्ति केंद्रों से जुड़े एक ड्रग्स के दुरुपयोग और धन शोधन मामले की चल रही जांच के सिलसिले में की गई है। एक अधिकारी ने कहा कि जांच में पंजाब के 22 निजी नशामुक्ति केंद्रों से जुड़े कथित चिकित्सकीय दवाओं के दुरुपयोग और अवैध वित्तीय लेनदेन शामिल हैं। ईडी ने डॉ. बंसल से जुड़े नशा मुक्ति केंद्रों पर 18 जुलाई को छापेमारी की थी। ये केंद्र चंडीगढ़, लुधियाना, बरनाला और मुंबई में चार जगहों पर चल रहे थे।

ईडी के रडार पर क्या-क्या? … ईडी सूत्रों के अनुसार अब एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि केवल पंजीकृत नशेड़ियों के लिए बनाई गई दवाओं को कैसे अवैध रूप से बेचा और डायवर्ट किया गया। एजेंसी खोजबीन कर रही है कि क्या इनकी बिक्री से रकम को कैसे सफेद किया गया। ईडी सूत्रों ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित चिकित्सक डॉ. बंसल पर ओपिओइड की लत के इलाज के लिए निर्धारित ब्यूप्रेनॉर्फिन और नालोक्सोन के एक विनियमित संयोजन, एडनॉक-एन का दुरुपयोग करके इसे गैर-पंजीकृत नशा करने वालों को बेचने का आरोप लगाया गया था। ईडी अधिकारी ने बताया कि हालांकि डॉ. बंसल फिलहाल जमानत पर हैं, लेकिन पंजाब में उनके सभी 22 और चंडीगढ़ में एक केंद्र बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को ईडी की छापेमारी के दौरान उनके चंडीगढ़ केंद्र को भी सील कर दिया गया था।


हजारों गोलियां मिली गायब : 
ईडी सूत्रों के अनुसार डॉ. बंसल के केंद्रों से हजारों गोलियां गायब पाई गईं। निरीक्षण के दौरान, डॉ. बंसल ने कथित तौर पर दावा किया था कि अप्रयुक्त दवाइयां उन दवा कंपनियों को वापस कर दी गई हैं जिनसे उन्हें खरीदा गया था। ईडी सूत्रों के अनुसार यह दावा अब जांच के दायरे में है। डॉ. बंसल फिलहाल बेल पर हैं। ईडी के अधिकारियों का कहना है कि डॉ. बंसल ने विभागीय कर्मचारियों और कुछ अधिकारियों की मदद से इस गड़बड़ी को छिपाने की कोशिश की। यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि जांच आगे बढ़ने पर और गिफ्तारियां हो सकती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

210 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 17 जून: गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 210 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसएचओ  गढ़शंकर इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि एसआई हरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ...
article-image
पंजाब

जरुरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित

बलाचौर:19 सितम्बर: एसएसपी जिला शहीद भगत सिंह नगर भगीरथ सिंह मीना के आदेशानुसार सांझ केंद्र पोजोवाल तथा काठगढ़ के सांझ केंद्र के फंडों में से गांव पोजेवाल तथा काठगढ़ के जरुरतमंद परिवारों को राशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम को मंजूरी, हमीरपुर के लिए एक सुनहरा दिन : सुनील शर्मा बिट्टू

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 18 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा देने और यहां भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय खोलने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोंदपुर बुल्ला और भडियारां में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर ग्रामीण किए जागरूक

ऊना, 20 अप्रैल। लोकसभा चुनाव और दो विधानसभा चुनावों में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के लिए जिला प्रशासन मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित करने के प्रयास में जुटा है ताकि कोई भी नागरिक व...
Translate »
error: Content is protected !!