बैंक से पैसे लेकर खरीददारी करने जा रही बहनों से स्कूटी सवार पैसे छीनकर हुआ फरार

by
गढ़शंकर के नंगल रोड पर हुई घटना
 गढ़शंकर ।  मंगलवार को बैंक से पैसे निकलवा कर खरीददारी करने जा रही दो बहनों के हाथ से एक स्कूटी सवार लुटेरा 70 हजार रुपये झपट्टा मारकर फरार हो गया घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ सहित सभी पुलिस वाले लूटेरे को पकड़ने के लिए दुकानों में लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी है।
ज्योती व मेघना पुत्री बलदेव राज वासी बीरमपुर ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि वह सवा दो बजे यूको बैंक से 50 हजार रुपये व एटीएम से 20 हजार रुपये निकलवा कर खरीददारी करने के लिए नंगल रोड पर दुकान के अंदर जा रही थी तो इस दौरान स्कूटी पर आए एक युवक ने जिसने सिर पर पीले रंग का परना बांध रखा था ने उसके हाथ में पकड़े बैग को झपट्टा मारकर छीन लिया और स्कूटी पर सवार होकर वह नंगल की ओर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि वह इन पैसों से वस्त्र खरीदने के साथ साथ घर के लिए जरूरी सामान खरीदने आई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ गढ़शंकर इकबाल सिंह पुहंच गए उन्होंने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर लुटेरे को पकड़ने को शीध्र पकड़ने का दावा किया उन्होंने कहा कि हो सकता है कि लुटेरा बैंक से ही उनके पीछे लगा हो और मौका देखते पैसे वाला बैग छीनकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि अभी इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
बता दें कि नंगल रोड पर पहले भी लूटपाट की घटनाएं होती रहती है या घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई है।
फोटो:131: एसएचओ गढ़शंकर इकबाल सिंह को लूट की घटना की जानकारी देते हुए दोनों बहनें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

जिले के सात विधान सभा क्षेत्रों से 65 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव, उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलाट

होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि जिले के 7 विधान सभा क्षेत्रों से आज नामांकन पत्र वापिस लेने के बाद 65 उम्मीदवार शेष बचे हैं। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी...
article-image
पंजाब

Kanjak Pujan was done on

Rahon/Hoshiarpur/Daljit Ajnoha/April 7 : On the occasion of Ram Navami, Mahant Ganga Nand Puri ji first performed Havan with the help of the Sangat in the ancient Dera Gosaiana of Rahon town of district...
article-image
पंजाब

बारापुर में किसान के बाड़े में तेंदुए ने घुसकर 24 मेमनों को मार डाला  : बाड़े  में 16 मेमने मृत मिले, तेंदुयां आठ को उठा कर ले गया, सिर्फ दो जिंदा बचे

गढ़शंकर। गांव बारपुर में किसान के बकरियों के बाड़े में घुसकर तेंदुए ने 26 मेमनों में से 24 मेमनों को मार डाला। जिन्में से बाड़े में 16 मेमने मरे मिले और 8 लापता है।...
Translate »
error: Content is protected !!