बैंबू विलेज परियोजना घंडावल का DC जतिन लाल ने किया निरीक्षण

by

रोहित भदसाली। ऊना, 20 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को ऊना के घंडावल का दौरा कर वहां निर्माणाधीन बैंबू विलेज परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के तहत बैंबू प्रोसेसिंग यूनिट का दौरा किया तथा वहां प्रगति का जायजा लेने के साथ कार्यों को गति देने को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन किया।
बता दें, केंद्रीय बैंबू मिशन के तहत ऊना के घंडावल मंे करीब 5 करोड़ रुपये लागत की इस बैंबू विलेज परियोजना में प्रसंस्करण इकाई, टूथ ब्रश तथा फर्नीचर तथा बांस का अन्य सजावटी सामान बनाने की इकाई स्थापित करने समेत अन्य कार्य किए जा रहे हैं। यह परियोजना पर्यावरणपूरक जीवनशैली को प्रोत्साहित करने, लोगों को प्राकृतिक उत्पाद उपलब्ध कराने तथा स्थानीय स्तर पर महिलाओं को रोजगार के अवसर देने को समर्पित है।
बाद में, उपायुक्त ने बताया कि बैंबू विलेज परियोजना का अधिकतर कार्य पूरा कर लिया गया है। वहां टूथब्रश बनाने के लिए करीब 1 करोड़ की मशीनरी लगाई गई है। बांस के उत्पाद बनाने को लेकर महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया गया है। जल्द ही इस परियोजना को क्रियाशील किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के 20 फैसले : नई नियुक्तियां के लिए नए दिशा निर्देश , कौन सा विभाग कहां से कहां हुआ शिफ्ट – जाने

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमडल की बैठक में विभिन्न विभागों में कार्यरत उन चतुर्थ श्रेणी के अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक भोगी कर्मचारी में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जून से समय मांग रही हूं; प्रियंका गांधी ने भरी सभा में मांगा नितिन गडकरी से अपॉइंटमेंट, क्या मिला जवाब

नई दिल्ली : काग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अपॉइंटमेंट मांग लिया। उन्होंने सड़क परिवहन मंत्री से कहा कि वह पिछले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

16 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ : शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

रोहित भदसाली। हमीरपुर : 20 अगस्त हमीरपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर 16 वर्षीय छात्रा द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाने के बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपायुक्त ने टी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय पालमपुर का किया दौरा, टी टूरिज्म को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा*

एएम नाथ। पालमपुर, 23 जुलाई :  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को टी बोर्ड भारत के क्षेत्रीय कार्यालय पालमपुर का दौरा किया और अधिकारियों के साथ चाय पर्यटन (टी टूरिज्म) को बढ़ावा देने के...
Translate »
error: Content is protected !!