होशियारपुर 09 अप्रैल : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि विद्या इंसान के असली नेत्र हैं। खन्ना ने कहा कि कुदरती नेत्रों के होते हुए भी अगर इंसान अगर विद्याहीन है तो वह दुनिया को उस ढंग से नहीं देख पाटा जिस प्रकार एक विद्वान व्यक्ति देख सकता है।
उक्त विचार खन्ना ने ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल के गोविन्द कुमार जिसने अपनी म्हणत और लग्न के बलबूते पर एम ए पास की है, को सम्मानित करते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा की गोविन्द कुमार युवाओं के लिए एक मिसाल है जिसने नेत्रहीन होते हुए भी उच्च विद्या प्राप्त कर समाज को एक सार्थक सन्देश दिया है। खन्ना ने कहा की कुदरती तौर पर अपूर्ण व्यक्तियों में एक अद्भुत जज्बा होता है जो की उन्हें सामान्य व्यक्तियों से भिन्न बनता है। इन लोगों में एक प्राकृतिक उत्साह का संचार होता है जिसके चलते स्पेशल व्यक्ति सदैव एक अवसर की तलाश में होते हैं और जब इन्हे आगे बढ़ने का अवसर मिलता है तो ये इतिहास लिख देते हैं। खन्ना ने इस मौके बाहोवाल ब्लाइंड स्कूल के संचालक अतर सिंह को बधाई दी। इस मौके पर एस पी दीवान सहित अन्य ब्लाइंड बच्चे भी उपस्थित थे।
