ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मेधावी विद्यार्थियों को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार बांटे पुरस्कार : व्यवस्था परिवर्तन के लिए कार्य कर रहे हैं मुख्यमंत्री : सुनील शर्मा बिट्टू

by
हमीरपुर 11 जनवरी :  मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यवस्था परिवर्तन के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और ऐसे कई बड़े निर्णय ले रहे हैं, जिनसे हमारा प्रदेश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। वीरवार को ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में ही ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश-विदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और बच्चों को अभिभावकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य बच्चों को अच्छे इनसान बनाना है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को अच्छे इनसान और राष्ट्रभक्त बनने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करते रहें। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन और लगातार प्रोत्साहन से बच्चे जीवन में बड़ी सफलताएं हासिल कर सकते हैं। इस ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर की उपलब्धियों की सराहना करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि यह संस्थान और इसके विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे जीवन में खूब मेहनत करें और आगे बढ़ें।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि ब्वायज स्कूल में सोलर प्लांट स्थापित करने के साथ-साथ छत की मरम्मत के लिए भी धनराशि का प्रावधान करवाया गया था और ये कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल के मैदान में सोलर लाइट्स लगाने के लिए भी धनराशि का प्रावधान कर दिया गया है। ये लाइट्स अतिशीघ्र लगा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि संस्थान में अन्य सुविधाओं के विस्तार के लिए भी वह लगातार प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इससे पहले प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल, निरीक्षण विंग के उपनिदेशक नवीन शर्मा, अन्य अधिकारी, कांग्रेस के पदाधिकारी, शिक्षक, बच्चों के अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर के सैला खुर्द की पेपर मेल को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश : सांसद तिवारी

लोगों द्वारा प्रदूषण फैलाने के आरोप पर सांसद तिवारी ने लिखी थी सीएम को चिट्ठी बलाचौर के रैल माजरा की पेपर मेल पर भी प्रदूषण छोड़ने का आरोप गढ़शंकर : श्री आनंदपुर से सांसद...
article-image
पंजाब

कपड़ा व्यापारी की तेजधार हथियार से हत्या : पुल के पास मिला शव

जालंधर में एक कपड़ा व्यापारी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान 50 साल के बबलू के रूप में हुई है. बबलू शाहकोट के शंकर गांव का रहने वाला...
article-image
पंजाब

22 ग्राम हेरोइन व 459 नशीली गोलियां सहित 2 सगे भाइयों को किया ग्रिफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाईयो को 22 ग्राम हेरोइन व 459 नशीली गोलियां सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। यह जानकारी देते हुए एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!