भगवंत मान के बयान मात्र घोषणाएं, वास्तविकता से कोसों दूर : पूर्व सांसद खन्ना

by
खन्ना ने कहा….चुनाव आयोग द्वारा केजरीवाल की पंजाब पुलिस सुरक्षा वापिस लेना इसका साक्षात् प्रमाण
होशियारपुर :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि आम आदमी पार्टी सी.एम. भगवंत मान के बयान मात्र घोषणाएं हैं जो कि वास्तविकता से कोसों दूर हैं। चुनाव आयोग द्वारा आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल की पंजाब पुलिस सुरक्षा वापिस लेना इसका साक्षात् प्रमाण है।
उक्त विचार खन्ना ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के पंजाब की सत्ता हासिल करने से पहले वी.आई.पी. कल्चर को समाप्त करने वाले बयान पर आप सरकार को घेरते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा कि पंजाब की सत्ता को हासिल करने के लिए आप मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वी.आई.पी. कल्चर पर बड़े बड़े बयान देकर इसे समाप्त करने की बात कही थी जिसके चलते भगवंत मान ने प्रदेशवासियों को गुमराह कर पंजाब की सत्ता हासिल की और सत्ता में आते ही भगवंत मान अपनी बात से यू-टर्न मार गए । भारी पुलिस फाॅर्स की सुरक्षा, गाड़ियों का लम्बा काफिला, हेलीकाप्टर का प्रयोग इन सब बातों पर पंजाब की सत्ता हासिल करने से पहले तंज कसने वाले भगवंत मान आज खुद इनके आदि हो चुके हैं। यह कोरा सच है कि पंजाब सी.एम. भगवंत मान अरविन्द केजरीवाल की कठपुतली हैं और पंजाब की सरकार अरविन्द केजरीवाल के इशारे पर चल रही है जिसका जीता जागता प्रमाण भगवंत मान द्वारा अरविन्द केजरीवाल को पंजाब पुलिस सुरक्षा देना है जिसे चुनाव आयोग ने सिरे से नकारते हुए आप सुप्रीमो की पंजाब पुलिस सुरक्षा वापिस ले ली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को समझ जाना चाहिए कि सत्ता के नशे मैं उनके द्वारा जो कानून विरोधी और तुगलकी फरमान जारी किये जा रहे हैं वह जनता के ध्यान में हैं जिसका जवाब जनता आम आदमी पार्टी को आने वाले समय में पंजाब की सत्ता से दरकिनार करते हुए देगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन : लोगों के लिए फायदेमंद साबित होंगे आम आदमी क्लीनिक : रौड़ी

गरशंकर, 27 जनवरी : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पोसी में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस मौके पर एसडीएम प्रीतइंदर सिंह और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी...
article-image
पंजाब

बैसाखी और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के जयंती पर्व के प्रबंधों को लेकर मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह जी की अध्यक्षता में बैठक

गढ़शंकर, 19 मार्च:: तप स्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी के प्रबंधों को लेकर मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें बैसाखी और बाबा...
article-image
पंजाब

फसलों के नुक्सान का समय पर मुआवजा देने में विफल रहने पर सरकार की निंदा की : मनीष तिवारी

सांसद मनीष तिवारी ने किया श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा श्री आनंदपुर साहिब/ रोपड़, 25 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा...
article-image
पंजाब

रेप केस में फरार MLA भगोड़ा घोषित : 31 जनवरी को फिर सुनवाई

चंडीगढ़ :  पंजाब के सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमजरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पटियाला की एक अदालत ने पठानमजरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. कोर्ट ने...
Translate »
error: Content is protected !!