पुलिस चौकी प्रभारी के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ किया विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज
माहिलपुर/दलजीत अज्नोहा : आज प्रातः गांव खरौदी में उस समय काफी हंगामा हो गया जब पुलिस थाना मेहटीआना में एक मामले में भगौड़ा आरोपी शाहदीन पुत्र मखनदीन को पुलिस चौकी अजनोहा के प्रभारी कौशल कुमार अपनी पुलिस पार्टी के साथ गिरफ्तार करने पहुंचे तो वहां भगोड़े आरोपी के घर वालों ने जिन में सिफादीन पुत्र मखनदीन,और उसके भाई और अन्य अज्ञात साथियों ने ए एस आई अमरजीत सिंह का असला छीनने का प्रयास किया और पुलिस के ड्यूटी में हस्तक्षेप करने के आरोप में माहिलपुर पुलिस द्वारा मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं जिनमे 353,132,221,109,61/2,121/1,262/191(3)/190 बी एन एस तहत मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है
