भरत मिलाप और भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ उत्तर भारत का प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव

by
श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया सहयोगियों एवं गणमान्यों का सम्मान
होशियारपुर : दलजीत  अजनोहा –  श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जा रहे उत्त्र भारत के प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम लीला में भरत मिलाप और श्री राम जी के राज्याभिषेक के साथ ही महोत्सव संपन्न हो गया। इस मौके पर भरत मिलाप का मार्मिक दृश्य देखकर सभी की आंखें भर आईँ और श्री राम का भरत के प्रति प्रेम ने सभी को भावविभोर कर दिया। इसके उपरांत अयोध्या नगरी में उत्सव मनाया गया और श्री राम लीला मैदान में अति सुन्दर आतिशबाजी का कार्यक्रम पेश किया गया। आसमान में फूटते पटाखों से वातावरण रौशनी से भर गया और इस दौरान हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने भरत मिलाप देखा और इसके उपरांत प्रभु के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भरत मिलाप के उपरांत वह घड़ी आ जाती है जब प्रभु को सिंहासन पर विराजमान किया जाना होता है। श्री राम लीला में दिखाया गया कि प्रभु के राज्याभिषेक की खबर मिलते ही सारे नगर निवासी खुशी मनाते हैं और प्रभु की एक झलक पाने को ललायत दिखते हैं। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान राम का राज्याभिषेक देखा और प्रभु के जयकारों से पूरा पंडाल गूंजायमान हो गया। इस दौरान कमेटी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पहले भगवान का पूजन किया और इसे उपरांत मंत्रों की ध्वनि के साथ राज्याभिषेक किया गया। इस मौके पर प्रसिद्ध गायक संदीप सूद ने प्रभु महिमा का गुणगान करके समां बांध दिया। सभी ने नाच-नाचकर प्रभु के दरबार में हाजिरी लगवाई। इस दौरान दशहरा महोत्सव में सहयोग के लिए कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और गणमान्यों के अलावा सहयोगियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष गोपी चंद कपूर, चेयरमैन शिव सूद, प्रदीप हांडा, डा. बिंदुसार शुक्ला, संजीव ऐरी, हरीश आनंद, राकेश सूरी, कमल वर्मा, अश्वनी शर्मा, राकेश डोगरा, तरसेम मोदगिल, नरोत्तम शर्मा, दीपक शारदा , रघुवीर बंटी, कुणाल चतुर्थ, वरुण कैंथ, कपिल हांडा, राजिंदर मोदगिल, सुशील पडियाल, कृष्ण गोपाल मोदगिल, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल आनंद, पुनीत शर्मा, चेतन सूद, प्रमोद शर्मा, रामदेव यादव, आयुष शर्मा, अजय जैन, शिव जैन, शुभंकर शर्मा, सुभाष गुप्ता, छोटा अश्वनी, विकास कौशल, सौरव शर्मा, अनुराग कालिया, अमित शर्मा, मनी गोगिया, मुकेश शर्मा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*श्री कृष्ण अष्टमी के उपलक्ष्य में एक शाम कान्हा के नाम कार्यक्रम 16 अगस्त को आयोजित किया जाएगा : सुभाष गौतम

कार्यक्रम में भजन गायका शाम भूटानी सिरसा वाले भगवान की महिमा का गुणगान करेंगे/सुभाष गौतम होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के कस्बा माहिलपुर के प्राचीन शिव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब कैसा है राजवीर जवंदा?… : फोर्टिस अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

मोहाली : सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुए पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है। वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। मंगलवार शाम...
article-image
पंजाब

विधायक नरेश यादव को बेअदबी के जुर्म में सजा से साबित हो गया कि आम आदमी पार्टी राजनीतिक स्वार्थ के लिए किस हद तक जा सकती हैं – तीक्ष्ण सूद

 8 साल पहले मलेरकोटला में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने पर केजरीवाल व भगवंत मान पंजाब के लोगों से मांगे माफी : तीक्ष्ण सूद होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ...
article-image
पंजाब

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के पांच आतंकी गिरफ्तार

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर से बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए विदेश आधारित गैंगस्टर जीवन फौजी से संबंधित पाक-आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!