भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं को मिलेगी रहने व खाने की सुविधा: डीसी

by
मदद के लिए दूरभाष नंबरों 01975-225045, 225046 पर संपर्क करें
ऊना : इंदिरा स्टेडियम ऊना में 17 मार्च से 3 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हिमाचल प्रदेश सहित यूटी चंडीगढ़ और हरियाणा के गुड़गांव, मेवात, पलवल और फरीदाबाद के जिलों को छोड़कर अन्य जिलों से काफी संख्या में युवा भाग लेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि सेना भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए युवाओं को रहने व खाने की सुविधा का प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि युवाओं के रहने व खाने की व्यवस्था के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन आगे आए हैं और उन्होंने प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
राघव शर्मा ने बताया कि सामाजिक संस्थाओं में ऊना जनहित मोर्चा ने ऊना कॉलेज परिसर में सुबह, दोपहर और रात्रि में खाने के लिए लंगर की व्यवस्था की है। नगर परिषद ऊना के टाऊन हॉल में रहने की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त बाबा बाल जी आश्रम, गुरुद्वारा शहीदां साहिब टक्का रोड़ तथा गुरुद्वारा भाई जवाहर सिंह जी नजदीक राम लीला ग्राऊंड ऊना में रहने ओर खाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि भर्ती में भाग लेने वाले युवा मदद के लिए दूरभाष नंबरों 01975-225045, 225046 पर संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टीआरसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 30 रनों से हराया

झलेड़ा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में उपायुक्त ने की शिरकत रोहित भदसाली।  ऊना, 13 नवम्बर. पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाईन झलेड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह...
हिमाचल प्रदेश

करसोग की 42 बेटियों के नाम, राज्य सरकार ने करवाई 21-21 हजार की एफडीआर

मंडी : राज्य सरकार ने प्रदेश में बेटियों को सक्षम बनाने और उन्हें सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में जल्द आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू की जाए : प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी मशीनरी खुलकर दुरुपयोग कर रही

शिमला : हिमाचल कांग्रेस ने राज्य में जल्द चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि प्रदेश के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना पढ़ाई और रिफ्यूज़ल के बाद यूरोप वीज़ा अप्लाई करने का सुनहरी मौका : कंवर अरोड़ा

गढ़शंकर / नवांशहर।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एम डी कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूरोप के देशों स्लोवाकिया ग्रीस इटली जैसे मुल्कों में जाने का बहुत बढ़िया मौका है l अगर पहले किसी भी...
Translate »
error: Content is protected !!