भाजपा के पंजाब सुनील जाखड़ ने लोकसभा चुनाव से पहले 35 जिला प्रधानों समेत 48 पदाधिकारियों के नामों का किया एलान

by

लोकसभा चुनाव से  पहले  भाजपा के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने शुक्रवार को राज्य में पार्टी के 35 जिला प्रधानों समेत 48 पदाधिकारियों के नामों का एलान किया। इसके तहत केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश को अनुशासन समिति का चेयरमैन,  बख्शी राम अरोड़ा व एनके वर्मा को सदस्य और भाजपा नेता विनीत जोशी को मीडिया सेल का स्टेट कन्वीनर लगाया गया है। इनके साथ ही पांच अन्य सेल के कन्वीनर, दो प्रवक्ता और दो पैनलिस्ट की नियुक्ति भी की गई है।

उक्त जारी सूची के तहत  रनजाम कामरा को सूबे के विभिन्न सेल का को-ऑर्डिनेटर, अजय अरोड़ा को सोशल मीडिया कन्वीनर, विनीत जोशी को मीडिया मैनेजमेंट सेल कन्वीनर, एसएस चन्नी को को-ऑर्डिनेटर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, अंकित शर्मा को सूबा प्रधान दफ्तर को-ऑर्डिनेटर, राजीव कतना और अमित गोसाई को प्रवक्ता, संजीव शेरू सचदेवा और गुरचरण सिंह को राज्य पैनलिस्ट, केके मल्होत्रा को राज्य कन्वीनर म्युनिसिपल सेल लगाया गया है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष  :  जिला प्रधान के रूप में  हरविंदर सिंह संधू को अमृतसर शहर, मनजीत सिंह मन्ना को अमृतसर ग्रामीण, यादविंदर सिंह शंटी को बरनाला, हरसिमरन सिंह वालिया को बटाला, रविप्रीत सिंह सिद्धू को बठिंडा ग्रामीण, सरूप चंद सिंगला को बठिंडा शहर, गौरव कक्कड़ को फरीदकोट, दीदार सिंह भट्टी को श्री फतेहगढ़ साहिब, सुखविंदर पाल सिंह काका को फाजिल्का, शमशेर सिंह को फिरोजपुर, शिववीर राजन को गुरदासपुर, निपुण शर्मा को होशियारपुर, अजय कौशल सेथू को होशियारपुर ग्रामीण, इंदरपाल सिह धालीवाल को जगरांव, सुशील शर्मा को जालंधर, रणजीत सिंह पवार को जालंधर ग्रामीण नॉर्थ, मुनीष धीर को जालंधर ग्रामीण साउथ, रणजीत सिंह खोजेवाल को कपूरथला, भूपिंदर सिंह चीमा को खन्ना, रामिंदर सिंह संगोवाल को लुधियाना ग्रामीण, रजनीश धीमान को लुधियाना शहर, अमन थापर को मालेरकोटला, राकेश जैन को मानसा, सीमांत गर्ग को मोगा, संजीव वशिष्ट को मोहाली, सतीश असीजा को मुक्तसर, राजविंदर सिंह लक्की को नवांशहर, विजय शर्मा को पठानकोट, जसपाल सिंह गगरोली को पटियाला नॉर्थ, हरमेश गोयल को पटियाला साउथ, संजीव बिट्टू को पटियाला शहर, अजयवीर सिंह लालपुरा को रोपड़, धरमिंदर सिंह संगरूर-1, अमृत सिंह चड्डा को संगरूर-2 और हरजीत सिंह को तरनतारन का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गंदे पानी की निकासी का समाधान नहीं करने के चलते बीडीपीओ कार्यालय के सामने लोगों ने किया प्रदर्शन

गढ़शंकर : गढ़शंकर विधानसभा के सतनोर-क्लोनी निवासियों ने उनके घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान न किये जाने के कारण ब्लाक विकास अधिकारी कार्यलय के सामने कामरेड महिंदर...
article-image
पंजाब

बिल लाओ, ईनाम पाओ’ योजना का उद्देश्य जी.एस.टी के अंतर्गत नियमों के पालन को यकीनी बनाना: डिप्टी कमिश्नर

उपभोक्ता कोई भी सामान खरीदने के समय विक्रेता से बिल जरुर करे प्राप्त होशियारपुर, 01 सितंबर: मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से टैक्स चोरी को रोकने के लिए...
article-image
Uncategorized , पंजाब

आप विधायक धुन के भतीजे जशन कंग को पाकिस्तानी ड्रोन व 1 किलो हेरोइन सहित ग्रिफ्तार

गढ़शंकर : खेमकरण विधानसभा क्षेत्र से विधायक सरवन सिंह धुन के भतीजे भतीजे जशनप्रीत सिंह उर्फ ​​जशन कंग को पुलिस ने बीती रात पाकिस्तानी ड्रोन और 1 किलो से अधिक हेरोइन के साथ गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

मंडी गागल चैलचौक जंजैहली सड़क चौड़ीकरण को 137.40 करोड़ की मंजूरी : गडकरी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम को लिखा पत्र

एएम नाथ। शिमला : मंडी गागल चैलचौक जंजैहली एमडीआर सड़क के चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 137.40 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। नितिन गडकरी द्वारा जयराम ठाकुर को...
Translate »
error: Content is protected !!