भाजपा के रथ पर सवार हुए जाखड़ को राज्य सभा भेजने की तैयारी !!

by

सुनील जाखड़ ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
चंड़ीगढ़ :पंजाब में कांग्रेस के दिग्गज हिंदू नेता रहे सुनील जाखड़ ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। उन्हें राज्यसभा भेजने की तैयारी चल रही है। पॉलिटिक्स से दूरी बना चुके जाखड़ को पंजाब में भाजपा को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस संबंध में पीएम नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।
इस मौके भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा और अरविंद खन्ना मौजूद थे। खन्ना ने संगरूर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह सीट हार गए। उनकी मौजूदगी से कयास लग रहे हैं कि जाखड़ की अगुआई में भाजपा अब संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव पर फोकस करने जा रही है।
संगरूर लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी और खास तौर पर पंजाब के सीएम बने भगवंत मान का गढ़ मानी जाती है। मान यहां से लगातार 2 बार सांसद रह चुके हैं। दूसरी बार में उन्होंने धूरी से विधायक चुने जाने के बाद इस्तीफा दे दिया। यहां से उनकी बहन मनप्रीत कौर के लोकसभा चुनाव लडऩे के कयास लगाए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

झंडा मार्च : मुख्यमंत्री चन्नी के हल्के चमकौर साहिब में   कर्मचारी – पेंशनरज संयुक्त मोर्चा ने चन्नी पर कर्मचारियों के साथ वायदाखिलाफी करने के आरोप लगते हुए किया झंडा मार्च 

मुख्यमंत्री के हल्के में झंडा मार्च का जगह जगह स्वागत  चमकौर साहिब।  पंजाब यूटी एम्प्लाइज एंड पेंशनर्स सयुंक्त फ्रंट ने पंजाब सरकार दुआरा कर्मचारियों से किए वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगाते हुए...
article-image
पंजाब

नीरज सन्याल ने गजल गायन मुकाबले में पहला स्थान किया प्राप्त

दसूहा : जिला होशियारपुर के दसूहा के अंतर्गत पड़ते कस्बे दातारपुर के नीरज सन्याल ने यूनिवर्सिटी इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल 2022 में गजल गायन मुकाबले में पहला स्थान प्राप्त किया। Share     
article-image
पंजाब

बॉर्डर पर पाकिस्तान से भेजे हथियार बरामद… तीन AK-47 और पिस्तौल जब्त

पठानकोट । पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की ओर से भेजी गई हथियारों की एक बड़ी खेप को सीमा क्षेत्र में बरामद कर एक संभावित बड़े आतंकी हमले को विफल कर दिया है। शनिवार को...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर सब डिविजन को नए प्रस्तावित जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोडने को लेकर बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने ट्रैफिक जामकर किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर।   सब डिविजन गढ़शंकर को नए प्रस्तावित जिला श्री आनंदपुर साहिब के साथ जोडने के विरोध को लेकर बार एसोसिएशन गढ़शंकर के सदस्यों ने मुख्य मार्ग चंडीगढ-होशियारपुर पर  ट्रैफिक जाम लगाकर इसका विरोध...
Translate »
error: Content is protected !!