भाजपा को लोकसभा चुनाव में 14.72 प्रतिशत कांग्रेस से अधिक वोट मिले : कुल 40,78,952 पड़े मतों में से भाजपा को 22,96,431 और कांग्रेस को 16,95,904 वोट मिले

by

एएम नाथ।शिमला : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के मुकाबले भाजपा को 14.72 प्रतिशत अधिक वोट मिले हैं। भाजपा को इस बार 56.29 प्रतिशत और कांग्रेस को 41.57 फीसदी मत पड़े हैं। चुनाव में कुल 40,78,952 मत पड़े। जिसमें से भाजपा को 22,96,431 और कांग्रेस को 16,95,904 वोट मिले हैं। चुनाव में कांगड़ा लोकसभा सीट पर कुल 10,37,474 में से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज को 6,32,593 मत पड़े। जबकि कांग्रेस के आनंद शर्मा को 3,80,629 मत पड़े हैं। यहां पर भाजपा ने 24.29 प्रतिशत वोट ज्यादा लिए। हमीरपुर सीट पर कुल 10,52,398 में से भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर को 6,07,078 और कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 4,24,711 मत मिले हैं।

यहां पर भाजपा ने 17.33 फीसदी अधिक वोट लिए। शिमला संसदीय सीट पर 9,70,827 में से सुरेश कश्यप को 5,19,748 मत पड़े हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को4,28,297 मिले। यानी यहां भाजपा को 9.42 प्रतिशत वोट अधिक मिले। संसदीय सीट मंडी में कुल 10,18,253 में से भाजपा की कंगना रणौत को 5,37,022 और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिहि को 4,62,267 वोट पड़े। यहां पर भाजपा को महज 7.34 फीसदी अधिक मत पड़े।
दूसरी महिला विधायक मिली विधानसभा को : लाहौल-स्पीति विधानसभा उपचुनाव जीतकर अनुराधा राणा हिमाचल प्रदेश विधानसभा में दूसरी महिला बन गई हैं। वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की रीना कश्यप एकमात्र महिला विधायक थीं। अब सदन में महिला विधायकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।
पीएम मोदी से ज्यादा राजीव और अनुराग का जीत का अंतर : कांगड़ा से राजीव भारद्वाज की जीत 2,51,964 मतों के अंतर से हुई। मोदी लहर पर सवार होकर सांसद बने राजीव भारद्वाज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी ज्यादा वोट पड़े। पांचवीं बार सांसद बने अनुराग ठाकुर की भी 1,82,357 मतों के अंतर से जीत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी में 1,52,513 वोटों के अंतर से जीते है। हालांकि शिमला संसदीय क्षेत्र से सुरेश कश्यप 91,451 मतों के अंतर से विजयी हुए हैं। मंडी से कंगना रणौत की जीत 74,755 मतों के अंतर से हुई है। यानी कंगना का जीत का मार्जिन हिमाचल प्रदेश के लोकसभा प्रत्याशियों से कम रहा है। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में कांगड़ा संसदीय सीट से जीत हासिल करने वाले किशन कपूर के मतों के अंतर 4,77,623 और मंडी से रामस्वरूप शर्मा के 4,05,459 मतों के अंतर को चारों में से कोई प्रत्याशी दूर-दूर तक नहीं छू पाया।
अनुराग ठाकुर का वोट बैंक जेपी नड्डा के जिले में घटा : लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के गृह जिले बिलासपुर से अनुराग ठाकुर के वोट बैंक में कमी आई है। 2019 में जहां अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से रामलाल ठाकुर के मुकाबले बिलासपुर से 67,154 वोट ज्यादा लिए थे। वहीं, इस बार इस बढ़त में कमी हुई है। अनुराग को रायजादा के मुकाबले बिलासपुर से 43,429 वोट की बढ़त मिल पाई है। बिलासपुर में चार विधानसभा क्षेत्रों में से तीन में भाजपा के विधायक हैं। उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार यहां से अनुराग को करीब 1 से डेढ़ लाख वोट की बढ़त मिलेगी।
इसमें इसका उल्टा हुआ और पिछले चुनावों की अपेक्षा इन चुनावों में उन्हें कम वोट से संतुष्ट होना पड़ा। लोकसभा चुनाव में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के अनुराग ठाकुर को जिले से इस बार कुल 1,39,406 वोट पड़े, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को 95,977 वोट पड़े। यानी कि अनुराग ठाकुर को जिले से 43,429 वोट की बढ़त मिली, जबकि 2019 के चुनाव में अनुराग ठाकुर को बिलासपुर से 1,45,717 वोट पड़े थे। उनके प्रतिद्वंदी रामलाल ठाकुर को जिले से 78,563 वोट मिले थे। उन्होंने उस दौरान रामलाल ठाकुर को करीब 67,154 वोटों से मात दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

4 सबसे मजबूत मुख्यमंत्रियों में एक साल में ही शामिल हुए सुक्खू: सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालटी के विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार खेल के मैदान, शौचालय, हैंडपंप और अन्य कार्याें के लिए बजट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया हमीरपुर 30 दिसंबर।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संविधान दिवस के अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने दिलाई शपथ : संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा रखने का भी आह्वान किया

चंबा,25 नवंबर : संविधान दिवस के अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली। अतिरिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के हितों की प्रबल पैरवी करते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने GST परिषद की 55वीं बैठक में

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार में नगर नियोजक, आवास, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक और पूर्व-बजट चर्चा में हिमाचल प्रदेश के विकास से...
हिमाचल प्रदेश

राशन कार्ड धारक 15 अगस्त तक करवाएं अपना ईकेवाईसी: राजीव शर्मा

ऊना :16 जुलाई: जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, ऊना राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में उचित मूल्य की दुकान धारकों द्वारा उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जा रही...
Translate »
error: Content is protected !!