भाजपा चाहती है कि पंजाब में किसी को भी बहुमत ना मिले और पंजाब में गर्वनर राज्य लगाकर शासन करें : जाखड़

by

गढ़शंकर। आम आदमी पार्टी, शिरोमणी अकाली दल व भाजपा गठबंधन एक ही थैली के चट्टे बट्टे है और तीनों को एक ही ऐजंडा है। इसलिए पंजाब को इन से बचाना जरूरी है। यह शब्द बीनेवाल में काग्रेस प्रत्याशी अमरप्रीत सिंह लाली के चुनाव प्रचार के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए काग्रेस के बरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के लिए सही नहीं है। क्योकि भाजपा चाहती है कि हमारी पांच सीटें भी आ जाए लेकिन पंजाब में किसी को भी बहुमत ना मिले और फिर पंजाब में गर्वनर राज्य लगाकर पंजाब पर सत्ता पर असीधे तौर पर काबिज हो जाए। कृषि कानूनों के खिलाफ साढ़े आठ सौ शहीद हुए किसानों में से साढ़े सात सौ पंजाब के थे। इसलिए पंजाब के लोग कभी भी भाजपा के अत्याचारों को भूल नहीं सकते।
उन्होंने कहा कि पंजाब में हिंदू सिख व एससी की राजनीती की शुरूआत भाजपा ने सबसे पहले सीएम एससी को बनाने की बात कह कर की। उसके बाद सुखबीर सिंह बादल ने पहले एससी को डिप्टी सीएम फिर ङ्क्षहंदू को डिप्टी सीएम बनाने की बात कह कर इस राजनीती को आगे बढ़ाया। पंजाब में ऐसी राजनीती नहीं चलती पंजाब मानष की जात एक पहचानवो के सिद्धांत पर चलता है। उन्होंने कहा कि अमृतसर पूर्वी में नवजोत सिंह सिंद्ध के खिलाफ तीनों पार्टीयां एकजुट हो गई है और वहां भाजपा ने जर्नल सीट पर एससी को टिकट देकर मतों को बाटनें की राजनीती की है। उन्होंने कहा कि अमरप्रीत सिंह लाली को गत विधानसभा चुनावों में दसूहा से टिकट दी जा रही थी लेकिन इसने मना कर दिया कि मैरा दोसत है अरूण डोगरा पहला अधिकार टिकट का उसका है तो फिर गत लोक सभा चुनावों में श्री अनंदपुर साहिब से एमपी की राहुल गांधी टिकट देना चाहते थे। लेकिन कैप्टन कहने पर नहीं मिली तो भी अमरप्रीत लाली लगातार संगठन में काम करता रहा और अव गढ़शंकर से पार्टी ने टिकट दी है। आप लोग एक बार इसे जिता कर भेज दें तो यह ईलाके की पूरी तनदेही के साथ सेवा करेगा। इस दौरान जनसभा को हिमाचल प्रदेश के विपक्ष के नेता मुकेश अग्रिहोत्री, विधायक बिक्रमदित्य, राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदाना ने भी संबोधित किया।
फोटो: अमरप्रीत सिंह लाली के साथ सुनील जाखड़, मुकेश अग्रिहोत्री व विक्रमादित्य व अशोक चांदाना व अन्य मंच पर लोगो का अभिनंदन करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

करवाती थी देह व्यापार का धंधा, अड्डे पर नशा भी होता था सप्लाई; अब फंसी

जालंधर :  जालंधर जिले के मकसूदां में बीते दिन पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी की थी। इस मामले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को नामजद कर लिया है। आरोपितों को...
article-image
पंजाब

पछिम बंगाल में हुई हिंसा के लिए ममता बनर्जी, कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार…. राज्य में कानून व्यवस्था नाम की चीज नही, लगाया जाए राष्ट्रपति शासन….तरुण अरोड़ा।

 माहिलपुर – पछिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद हो रही हिंसा जिसमे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या की जा रही है उसके लिए यहां ममता बनर्जी की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवती ने कपड़े उतारे और पूरी यूनिवर्सिटी घूमी : युवती को जबरन हिजाब पहनाना चाहता था ईरान का कठमुल्ला शासन

ईरान के एक यूनिवर्सिटी के भीतर एक युवती  ने अपने कपड़े उतार कर विरोध किया। युवती जबरदस्ती हिजाब पहनाने का विरोध कर रही थी। ईरान के एक यूनिवर्सिटी के भीतर एक युवती ने अपने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम भगवंत मान को दी धमकी : बेअंत सिंह की तरह उड़ा देंगे…खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी

खालिस्तानी आतंकवादी और सिख फॉर जस्टिस  प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गणतंत्र दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने भगवंत सिंह मान को बम...
Translate »
error: Content is protected !!