भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान : प्रधानमंत्री का सीधा संवाद सुनने के लिए हिमाचल प्रदेश से 34 कार्यकर्ता चयन के बाद भोपाल गए

by

सिरमौर : मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में हिंदू आश्रम नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद सुना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे और प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा की ओर से देशभर में पार्टी के बूथ को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।
भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है और स्वयं प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सीधा संवाद सुनने के लिए हिमाचल प्रदेश से 34 कार्यकर्ता चयन के बाद भोपाल गए हैं। इसके बाद राजस्थान में इन कार्यकर्ताओं का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा, जो पार्टी को मजबूत दिशा की तरफ ले जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में पार्टी के बेहतरीन कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इनमें प्रकाश जैन, ओपी सैनी, विनय गुप्ता, जगदीश, राकेश गर्ग, देवेंद्र अग्रवाल, शोभा, मोहिनी गुप्ता, प्रतिभा कौशिक शामिल रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

42.71 लाख रुपए किसान सम्मान निधि के अपात्रों से रिकवर किए

उपायुक्त राघव शर्मा ने राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की ऊना  : उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां डीआरडीए सभागार में जिला ऊना के राजस्व अधिकारियों की एक बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने एमएसी पार्क में किया राखी उत्सव मेले का शुभारंभ, सोमभद्रा उत्पादों

ऊना : 1 अगस्तः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज एमसी पार्क ऊना में 10 दिन तक चलने वाले राखी उत्सव मेले का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जलैल में आयोजित मेले का समापन, लोक निर्माण मंत्री ने की अध्यक्षता : 30 लाख से बनकर तैयार होगा खुशाला महावीर मंदिर खेल मैदान – लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

शिमला, 05 नवंबर – लोक निर्माण, युवा सेवा व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ग्राम पंचायत जलैल के गांव सेहल में स्थानीय स्तर पर आयोजित मेले की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय चंबा में दो दिवसीय शोध संगोष्ठी का सफल आयोजन

एएम नाथ चंबा : राजकीय महाविद्यालय चंबा के समाजशास्त्र विभाग ने 12 और 13 नवंबर को दो दिवसीय शोध संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया। संगोष्ठी में छात्रों द्वारा तैयार शोध प्रस्तुतियों पर प्रकाश डाला...
Translate »
error: Content is protected !!