भाजपा ने तीसरी सूची में 9 उम्मीदवारों का किया एलान : 63 सिटिंग सांसदों के टिकट काटे – भाजपा घोषित कर चुकी 276 उम्मीदवारों के नाम

by

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें तमिलनाडु की 9 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन का भी नाम शामिल हैं, जो नीलगिरी से चुनाव लड़ेंगे। अभी ए राजा यहां से सांसद हैं। इसके बाद भाजपा ने कोयंबटूर से ए अन्नामलाई को बीजेपी उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है। सूची में तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन का भी नाम है, जिन्हें साउथ चेन्नई से मैदान में उतारा गया है।

भाजपा की ओर से जारी उम्मीदवारों की तीसरी सूची में विनोज पी सेल्वम को चेन्नई सेंट्रल, एसी शम्मुगम को वेल्लोर, सी नरसिम्हा को कृष्णगिरि, टी आर पारिवेंदर को पेराम्बलुर, नेनार नागेंद्रन को थुथुक्कुड़ी से और पोन राधाकृष्णन को कन्याकुमारी से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

तीसरी लिस्ट में ये नाम :
चेन्नई सेंट्रल – तमिलिसाई सौंदर्यराजन

नीलगिरी – एल मुरुगन

कोयंबटूर – ए अन्नामलाई

चेन्नई सेंट्रल – विनोज पी सेल्वम

वेल्लोर- एसी शम्मुगम

कृष्णगिरि- सी नरसिम्हा

पेराम्बलुर – टी आर पारिवेंदर

थुथुक्कुड़ी – नेनार नागेंद्रन

कन्याकुमारी- पोन राधाकृष्णन

भाजपा घोषित कर चुकी है 276 उम्मीदवारों के नाम :   भारतीय जनता पार्टी की ओर से अब तक लोकसभा चुनाव के लिए 276 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा चुका है, माना जा रहा है कि शेष उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी पार्टी जल्द कर सकती है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी की ओर से पहले 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। इसके बाद पार्टी की ओर से 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई। अब तीसरी सूची में पार्टी ने 9 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

दो सूची में बीजेपी ने काट दिए थे 21 प्रतिशत सांसदों के टिकट :   तीसरी सूची जारी करने से पहले भाजपा दो सूची में 267 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी थी। इनमें पार्टी ने 21 प्रतिशत मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए थे। दोनों सूची में से भाजपा ने 63 सिटिंग सांसदों के टिकट काटे थे, इनमें से 2 ने खुद चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात की दुर्गम पंचायतों में पेयजल व्यवस्था पर 100 करोड़ के परियोजना प्रस्ताव तैयार : विधानसभा अध्यक्ष

कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन संपर्क सड़कों के निर्माण की रखी आधारशिला पातका- बड़ीधार संपर्क मार्ग को  , छतरील गांव तक मिलेगा विस्तार, अगले दो वर्षों के दौरान व्यय होंगे 18 करोड़ एएम नाथ।...
article-image
पंजाब

चिट्टे का इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत : तीन साथी गिरफ्तार

बठिंडा। बठिंडा के तलवंडी साबो के गांव लेलेवाला के एक युवक की नशे की अधिक मात्रा (ओवरडोज) से मौत होने की खबर सामने आई है। तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक की माता के बयानों...
article-image
पंजाब , समाचार

अमृतसर, पटियाला और चमरौड़ झील पर फिल्मों की शूटिंग और डेस्टिनेशन वेडिंग से भी रोजगार के अवसर बढ़े : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्य मंत्री की ओर से होशियारपुर में सलेरन डैम इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट का उद्घाटन; कहा, ‘आप’ सरकार पंजाब के पर्यटन स्थलों को विकसित करके युवाओं को दे रही है रोजगार सलेरन डैम हिमाचल प्रदेश के...
पंजाब

सहकारी बैंक बीमा योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा किया जाता है कवर: पवन कुमार

कोआप्रेटिव बैंक की ओर से गांव खानपुर के राजमेर की सडक़ दुर्घटना के बाद उसके  वारिस को दी गई 5 लाख रुपए की बीमा सहायता राशी होशियारपुर 21 मार्च: कोआप्रेटिव बैंक होशियारपुर की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!