भाजपा ने पहले ही बिके हुए विधायकों को टिकट दे दिया : अब कांग्रेस के टिकट की चिंता क्यों हो रही – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

एएम नाथ।  शिमला : भारतीय जनता पार्टी ने चारों लोकसभा सीट के साथ छह विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।   कांग्रेस अब तक शिमला और मंडी सीट पर ही लोकसभा के प्रत्याशियों की घोषणा कर सकी है। अभी 6 विधानसभा क्षेत्र के साथ दो लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर पलटवार किया है।

मुख्यमंत्री सुक्खू का बीजेपी पर पलटवार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा एयरपोर्ट पर मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा ने पहले ही बिके हुए विधायकों को टिकट दे दिया है। ऐसे में बीजेपी को यह बताना चाहिए कि उन्हें अब कांग्रेस के टिकट की चिंता क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव में 40 दिन बाकी हैं और कांग्रेस की टिकट आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नाम की घोषणा होगी और इसकी जानकारी सबको दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी को यह सारी चिंता छोड़ देनी चाहिए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कल नामांकन का आखिरी दिन : हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी होगा कौन

विधानसभा चुनाव नामांकन पत्र भरने का कल आखिरी दिन है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान अभी भी यह तय नहीं कर पाई कि पार्टी का हमीरपुर से प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही। जिससे पार्टी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में तीन दिन का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से आज बचत भवन देहरा में आपदा प्रबंधन को लेकर तीन दिन का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा की जिन सीटों पर CM सुक्खू ने किया था प्रचार : नतीजा रहा पचास प्रतिशत

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी स्टार प्रचारक थे. हालांकि, वह कांग्रेस पार्टी के लिए ज्यादा प्रचार नहीं कर पाए और केवल दो ही सीटों पर सीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने निर्माणाधीन बहु उद्देशीय अस्पताल में हेली एंबुलेंस के सम्बन्ध में दिए निर्देश

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सोलन के कथेड़ में अत्याधुनिक बहुविशेषज्ञ अस्पताल में एयर एम्बुलेंस के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!