भाजपा ने हिमाचल प्रदेश बनाए 18 लाख से ज्यादा प्राइमरी मेंबर – बूथों पर भी अब होगा 12 सदस्यीय कमेटी का गठन

by
एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अपनी संगठनात्मक रचना में बड़ा बदलाव किया है।  सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में मंडलों की संख्या 74 से बढ़कर 171 कर दी।
साथ ही अब बूथ पर भी तीन सदस्यों की जगह 12 सदस्यों की कमेटी का गठन किया जा रहा है. पहले बूथ पर भाजपा त्रिदेव के रूप में बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बूथ लेवल एजेंट बनाती थी। अब इनमें नौ नए सदस्यों को जोड़ा गया है. 12 सदस्यों वाली इस समिति में अब त्रिदेव के साथ मन की बात प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, वरिष्ठ जन प्रमुख, युवा प्रमुख, महिला प्रमुख, सेवा प्रमुख और कार्यक्रम प्रमुख को भी जोड़ा गया है।
18 लाख से ज्यादा प्राइमरी मेंबरशिप :  हिमाचल प्रदेश में कुल 7 हजार 990 पोलिंग बूथ हैं. इनमें 7 हजार 750 बूथ पर 12 सदस्यों वाली कमेटी का गठन किया जा चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में 18 लाख से ज्यादा प्राइमरी मेंबरशिप पूरी की है।  इसके अलावा 27 हजार एक्टिव मेंबर भी बनाए गए हैं।  इन दिनों भारतीय जनता पार्टी में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही हिमाचल प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष भी मिलने वाला है।
16 संगठनात्मक जिलों का पुनर्गठन होगा पूरा : हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कुल 17 संगठनात्मक जिले हैं। इनमें 16 संगठनात्मक जिलों में गठन की प्रक्रिया चल रही है।  सोमवार यानी 6 जनवरी तक 16 जिलों का गठन पूरा हो जाएगा। इस तरह 90 दिनों की अवधि में संगठन के राज्य की पुनर्रचना पूरी की गई है।  डॉ. बिंदल ने कहा कि नई ऊर्जा और ताकत के साथ भाजपा संगठन का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने सिद्धांतों और कार्यशाली के लिए अलग पहचान रखती है. यही वजह है कि राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर पार्टी आगे बढ़ रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तरंगड़ी के सहारे साल नदी पार कर रहे ग्रामीण

एएम नाथ। चम्बा :  तरंगड़ी के सहारे साल नदी पार कर रहे चम्बा जिला की ग्राम पंचायत साहो के गांव कलेई-2 के वाशिंदे। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने साहो में कार्यक्रम के दौरान विधायक...
article-image
पंजाब

गऊशालाओं में सुरक्षा प्रबंधों के लिए कड़े कदम उठाए पंजाब सरकार: एडवोकेट मरवाहा

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :  फगवाड़ा के श्री कृष्ण गऊशाला, शिव मंदिर, तालाब आरोडिय़ां, मेहली गेट में गऊओं की हत्या होना एक जघन्य अपराध है तथा इसको अंजाम देने वालों को सख्त से सख्त सजा...
article-image
पंजाब

खैरड रावल बसी की एससी सरपंच ने एससी कमीशन पंजाब के पास जनरल व बीसी वर्ग के लोगों पर पंचायत के कामों में रुकावट डालने के  लगाए आरोप

गढ़शंकर – जनरल व बीसी वर्ग के लोग अनसूचित जाती के सरपंच व पंचायत द्वारा कराए जा रहे कार्यो में रुकावट पैदा कर रहे हैं। इस शब्द खैरड रावल गांव की सरपंच हरजिंदर कौर...
Translate »
error: Content is protected !!