भाभी कमल कौर हत्याकांड का मुख्य आरोपी UAE भागा… लुकआउट सर्कुलर जारी

by
चंडीगढ़ :  पंजाब की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ ‘कमल कौर भाभी’ की हत्या के मामले में कथित मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों घटना के कुछ घंटों बाद ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भाग गयाl
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. बठिंडा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमनीत कौंडल ने कहा कि पुलिस ने मोगा निवासी मेहरों के खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है।
सोशल मीडिया हैंडल किया ब्लॉक
मेहरों (30) एक स्वयंभू सिख कट्टरपंथी नेता है. उस पर पंजाब की कम से कम दो अन्य महिला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को धमकी देने का भी आरोप है. पुलिस ने कहा कि उसने उसके कुछ सोशल मीडिया हैंडल भी ब्लॉक कर दिए हैं. कोंडल ने बठिंडा में बताया, ‘पुलिस की अलग-अलग टीमें पहले से ही छापेमारी करके अमृतपाल की तलाश कर रही थीं. शनिवार को हमने लुकआउट सर्कुलर जारी किया. जब हमने उसका पासपोर्ट विवरण प्राप्त किया और उसके यात्रा रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि वह बठिंडा में हत्या के कुछ ही घंटों बाद शाम को अमृतसर से फ्लाइट लेकर यूएई भाग गया था।
नौ जून को हुई थी हत्या
उन्होंने कहा, ‘हम अन्य प्राधिकारियों/एजेंसियों के साथ संपर्क करेंगे और उसके प्रत्यर्पण के लिए उचित प्रक्रिया का पालन करेंगे. हमने प्राधिकारियों को सूचित कर दिया है कि मेहरोन हत्या के मामले में वांछित है.’ मोगा निवासी जसप्रीत सिंह (32) और तरनतारन निवासी निमरतजीत सिंह (21) को 13 जून को कंचन कुमारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया. कंचन का शव बठिंडा में एक पार्किंग स्थल में खड़ी एक लावारिस कार से बरामद हुआ था. कंचन कुमारी की हत्या नौ जून को की गई थी।
हत्या की साजिश में दो और आरोपी शामिल
मामले की जांच और गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि हत्या की साजिश में दो और आरोपी शामिल हैं. एसएसपी ने बताया कि ये दोनों आरोपी मेहरों के सहयोगी हैं, जिनमें से एक की पहचान रंजीत सिंह के रूप में हुई है. दोनों को पहले से दर्ज प्राथमिकी में नामजद किया गया है और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
एसएसपी के अनुसार, लुधियाना की लछमन कॉलोनी निवासी कंचन की गला घोंटकर हत्या की गई थी. गिरफ्तारी के तुरंत बाद दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कंचन को इसलिए मारा क्योंकि वह ‘अनैतिक और अश्लील सामग्री’ अपलोड कर रही थी, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हो रही थीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

IDBI Bank Donates Modern Equipment

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec 22 : The physiotherapy department of Civil Hospital, Hoshiarpur, received a major boost when IDBI Bank, Hoshiarpur, donated advanced physiotherapy equipment under its Corporate Social Responsibility (CSR) initiative. The equipment was inaugurated...
article-image
पंजाब , समाचार

पेशी पर आए दो गुट भिड़े : गोलियां चली, दो युवक घायल : मौजूद वकील और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागे

लुधियाना: कोर्ट कंप्लेक्स के बाहर अफरातफरी मच गई, जब मारपीट के एक मामले में पेशी पर आए दो गुट भिड़ गए। पहले मारपीट और फिर एक दम से गोलियां चलनी शुरू हो गई। जिससे...
article-image
पंजाब

जीओ सैंटर गढ़शंकर के समक्ष कृषि कानूनों का विरोध काले झंडे लहरा कर किया

गढ़शंकर:  जीओ सैंटर गढ़श्ंाकर के समक्ष कशमीरी लाल आरए के नेतृत्व कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने काले झंडे लहरा विरोध जताते हुए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चला पीला पंजा …गढ़शंकर के गांव देनोवाल खुर्द में नशा तस्करों के घर पर चला पीला पंजा

 नशा तस्करों की ओर से पंचायती जमीन पर किए गए अनधिकृत निर्माण को ढहाया गया होशियारपुर, 13 अगस्तः पंजाब सरकार की ओर से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के...
Translate »
error: Content is protected !!