भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी ने धरने पर बैठे पहलवानों का किया समर्थन

by

गढ़शंकर : भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी की गढ़शंकर इकाई ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन करने की घोषणा करते हुए सचिव रामजी दास चौहान, मास्टर बलवंत राम थाना व शिंगारा राम ने प्रेसनोट जारी करते हुए बताया कि यहां पहलवान विदेशों में पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं वही दूसरी तरफ कुश्ती संघ के प्रधान बृज भूषण शरण सिंह जैसे लोग उनका जिस्मानी शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों की बात सुनने की बजाए कुश्ती संघ के प्रधान का बचाव कर रही है और दिल्ली पुलिस लोकतांत्रिक व्यवस्था व संविधानिक हकों की हत्या कर धरना दे रहे पहलवानों से मारपीट कर रही है। उन्होंने ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कुश्ती संघ के प्रधान के विरुद्ध दर्ज एफआईआर के अनुसार कड़ी कारवाई की जाए और उन्हें पदमुक्त किया जाए। आर एम पी आई के राष्ट्रीय सचिव मंगत राम पासला द्वारा दिल्ली धरने में शामिल हो कर पहलवानों को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। गढ़शंकर इकाई द्वारा इस धरने में जल्द हिस्सा लेने का ऐलान किया। इस अवसर पर दविंदर कुमार, कलभूषन कुमार मैहिंदवाणी, सुच्चा सिंह सतनोर, गोपाल दास मनहोत्रा, गियानी अवतार सिंह थाना व राजकुमार भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लगातार बढ़ रही महंगाई के लिए केंद्र सरकार पर बरसे पवन दीवान

लुधियाना 18 अक्टूबर: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। जिसके चलते लोगों के लिए दो वक्त...
article-image
पंजाब

जमीन के लिए भाई बना हैवान, गाड़ी से कुचला पूरा परिवार, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

मोगा : मोगा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की सारी हदें पार कर दी हैं. ज़मीन के लालच में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई और उसके पूरे...
article-image
पंजाब

38वीं पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग- पंजाब पुलिस ने ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी को 3-2 से हराया

गढ़शंकर,  2 अक्तूबर: पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है।  38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का मुकाबला बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित...
article-image
पंजाब

5 बजे नए मंत्री लेंगे शपथ : अमन अरोड़ा, अनमोल गगन मान,डा. इंद्रबीर निज्झर, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, फौजा सिंह सरारी

सोमवार को पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का सोमवार को मंत्रिमंडल में विस्तार किया जाएगा। नए मंत्रियों को सायं पांच बजे राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।...
Translate »
error: Content is protected !!